
CG News: लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव सेवा भावी संस्था की ओर से भजन संध्या का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। 22 फरवरी को शाम 7 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा प्रस्तुति देंगे।
इस दौरान मिलने वाली सहयोग राशि से कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट, लीवर ट्रांसप्लांट के पीड़ित मरीजों के लिए चिकित्सा सर्जन व उपचार के अलावा 25 नेत्रहीन बालिकाओं के एक वर्ष की शिक्षा के लिए यह राशि प्रदान की जाएगी। संस्था के अध्यक्ष सुभाष राठी, सदस्य नरेंद्र पुष्पराज सिंह, भार्गव तारे ने यह जानकारी दी।
Updated on:
18 Feb 2025 06:47 pm
Published on:
18 Feb 2025 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
