
फाइल फोटो- पत्रिका
CG Exam: @अनुराग सिंह। विद्युत क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल विद्युत, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित तारमिस्त्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। रायपुर में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ 246 आम बगीचा, सुंदर नगर, रायपुर में प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए अभ्यर्थी अपने आवेदन में त्रुटि सुधार 30 मार्च तक कर सकते हैं। परीक्षा 14 मई को संभावित है। ऐसे ही पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 6 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 21 मई को संभावित है।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने रविवार को रविशंकर विश्वविद्यालय (रविवि) में बीएड की परीक्षा आयोजित की। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था, जिसमें राजधानी सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्र पर संवेदनशील और प्रेरणादायक दृश्य भी देखने को मिला। कई अभ्यर्थी अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बच्चों के साथ परीक्षा देने पहुंचे, जो शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और संघर्ष को दर्शाता है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास झलकता नजर आया।
पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा - 2026 के आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 11 से 13 अप्रैल तक कर सकेंगे। परीक्षा 21 मई को संभावित है। परीक्षा रायपुर में होगी। व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट देख सकते हैं।
Updated on:
30 Mar 2026 12:37 pm
Published on:
30 Mar 2026 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
