24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर मामला : ASP ने कहा – कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज का कोई अफसोस नहीं

पत्रिका’ से खास बातचीत में एएसपी चंद्राकर ने इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 21 Sep 2018, 9:37 AM IST

ASP Neeraj chandrakar

बिलासपुर मामला : ASP ने कहा - कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज का कोई अफसोस नहीं

आवेश तिवारी@रायपुर. बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले एएसपी नीरज चंद्राकर का कहना है कि उन्हें इसका बिल्कुल अफसोस नहीं है। कांग्रेसियों ने पुलिसकर्मियों पर कचरा फेंका और महिला पुलिसकर्मी का हाथ पकडक़र खींचा। ‘पत्रिका’ से खास बातचीत में एएसपी चंद्राकर ने इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

नीरज चंद्राकर : किसी से इजाजत नहीं ली थी। मैं राजपत्रित अधिकारी हूं। मंत्री अमर अग्रवाल के घर के सामने कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से झूमाझटकी की थी। पुलिस के ऊपर कचरा फेंका गया तथा महिला पुलिसकर्मी को धक्का मारा गया था। एक कांग्रेसी ने एक महिला पुलिसकर्मी का हाथ पकड़ कर खींचा था। यह कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है ? 186, 353 के वो सभी लोग आरोपी थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए हम कांग्रेस भवन गए थे। उनकी संख्या ज्यादा थी। हम हल्का बलप्रयोग कर सकते थे, हमने किया।

घटना के पहले मैंने उन्हें बताया, कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने कांग्रेस भवन जा रहा हूं।

चंद्राकर : मैंने डंडा जरूर चलाया था, लेकिन वो सिर पर नहीं लगा। बिना डंडा लगे वह सिर पकडक़र बैठ गए। हां, बैठने पर लाठी से मारा।

आपको घटना को लेकर कोई अफसोस है? चंद्राकर : नहीं, बिल्कुल भी अफसोस नहीं है ।

चंद्राकर : उस मामले में बेमतलब मुझे आरोपी बना गया था। अब उनका पति मुझे भाई बोलता है। उस वक्त उन लोगों ने मेरा नाम आरोपियों में इसलिए लिखा दिया, क्योंकि मैं वहां पोस्टेड था। मैंने रायपुर में रहते गुंडों-बदमाशों को मारा और उनका जुलूस निकाला था, मैं यह स्वीकारता हूं। आपराधिक तत्त्वों के लिए मैं सख्त हो जाता हूं। अभी जैसे हत्या के एक आरोपी को मैंने कॉलोनी में घुमा-घुमाकर पीटा, जी भर के पीटा।