6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियों के इन जगहों पर तिल बताता है उनका राज, कैसा होता है उनका स्वभाव

हर व्यक्ति के शरीर के किसी न किसी अंग पर तिल जरूर होती है। यह हमारे शरीर पर जन्मजात भी हो सकता है। किसी के गालों पर होने के कारण...

3 min read
Google source verification
लड़कियों के इन जगहों पर तिल बताता है उनका राज, कैसा होता है उनका स्वाभाव

लड़कियों के इन जगहों पर तिल बताता है उनका राज, कैसा होता है उनका स्वाभाव

रायपुर. हर व्यक्ति के शरीर के किसी न किसी अंग पर तिल जरूर होती है। यह हमारे शरीर पर जन्मजात भी हो सकता है। किसी के गालों पर होने के कारण यह चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि यह तिल आपका भाग्य और चरित्र भी बताता है। शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है।

शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इसे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं आपके शरीर के किस अंग का तिल क्या कहता है।

read this story : अगर महिलाएं इन शुभ मुहुर्त में करती है गर्भधारण तो संतान होगी दिव्य

नाभि पर हो तिल तो...
महिलाओं की नाभि जिसे बेली बटन कहते हैं। नाभि या उसके आसपास यदि तिल हो तो इसे बेहद शुभ माना गया है। ऐसी महिलाओं को धन समृद्ध‌ि की प्राप्त‌ि होती है। जबकि नाभि के ऊपर पेट पर तिल होना शुभ नहीं माना जाता। यह व्यक्त‌ि के दुर्भाग्य का ***** माना जाता है।

read this story : इस प्रकार पालें देशी नस्ल के कुत्तों को, चमक जाएगी किस्मत

पीठ का तिल तो काफी होता है रोमांस
पीठ का तिल बताता है कि ऐसी महिलाएं काफी रोमांटिक होती हैं। ऐसे व्यक्ति खूब कमाते हैं और जमकर खर्च भी करते हैं। इन्हें पैसों की कमी नहीं रहती है।

गालों पर तिल
यह तिल बुरी नजर से तो बचाता है। चेहरे के दाहिने तरफ तिल है, तो इसे शुभ माना गया है और दांयी तरफ का तिल थोड़ा परेशानियां देता है।

read this story : गजब! यहाँ डेविड और कोरोना बने भाई-बहन, जानें कारण...

माथे पर हो तिल तो मिलता है टेंशन
माथे के बांयी तरफ का तिल जीवन में कष्ट और परेशानी देता है। दाहनी ओर हो तो यह सुख, खुशी और समृद्धि देने वाला होता है।

भौहों के बीच हो तिल तो शुभ
भौहों के ठीक बीच में तिल काफी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्तियों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। धन भी काफी मिलता रहता है।

read this story : 80% पथरी के मरीज खाने में करते हैं ये गलतियां, नज़रअंदाज़ करने से खतरे में आ सकती है जान

होठों पर तिल वाली होती है...
होंठों पर तिल लोभ, कामुक और विलासिता का संकेत है। ऐसी महिलाएं के लोग दीवाने होते हैं। यह ज्यादा चालाक और लोगों को अपनी बातों में फंसाकर हानि पहुंचाने में माहिर होती हैं।

नाक का तिल मतलब आप हैं झगड़ालू
नाक का तिल बताता है कि आप बेहद झगड़ालू हैं। ऐसे लोगों को कम मेहनत कर ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं हमेशा शांत और एकांत पसंद होती हैं।

read this story : क्या आपको पता है कैसे उत्पत्ति हुई वसंत ऋतु, जानिए पौराणिक कथा

ठोडी का तिल मतलब पैसा ही पैसा
ठोडी पर तिल बताता है कि ऐसी महिलाएं धनवान होती हैं। इन्हें कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होती है।

जांघों पर यदि हो तिल तो
कमर पर तिल शुभ होते हैं। जबकि गुप्तांग पर यदि तिल है तो विपरित ***** के व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण होता है। पैर में तिल का निशान उच्चपदों पर पहुंचाता है। जांघ पर तिल वाली महिलाओं से पुरुष काफी आकर्षित होते हैं।

read this story : कोरोना पर हर वक्त सोचने से आप पड़ सकते हैं बीमार

हाथों या ऊंगलियों में हो तिल तो
अनामिका अंगुली पर तिल को देखकर आप यह पता लगा सकते हैं कि कभी धन और यश की कमी नहीं हो सकती। सबसे छोटी अंगुली पर तिल हो तो वह यशस्वी होता है, लेकिन हमेशा अशांत रहती हैं। इसके अलावा हथेली के बीच में यदि तिल हो तो व्यक्ति भाग्यवान होता है, उसे धन की कमी महसूस नहीं होती है।

read this story : रोज सुबह किशमिश खाने से मिलता है बीमारियों से छुटकारा, जानें इसके 10 फायदे

बाहों पर तिल तो समझो धनवान हैं
आप महिलाओं की बाहों पर तिल शुभ माना गया है। बांयी भुजा पर तिल होने से पुत्र और धन प्राप्ति होती है। दाहिने हाथ का तिल महिला को धनवान बनाता है। उंगली पर तिल होने से भी धन प्राप्ति होती है।

read this story : यदि आप ऐसे सपने देखते हैं तो जल्द खुलने वाला है आपकी किस्मत का ताला

छाती पर तिल देता है शुभ संदेश
महिलाओं की छाती के दायीं तरफ का तिल शुभ माना गया है। जबकि बांयी तरफ अशुभ। छाती के दायीं तरफ तिल वाली महिलाएं प्रसन्नचित्त रहती हैं। जिन लोगों को पेट और हृदय के ऊपर तिल होता है, उन्हें हमेशा तरह-तरह का भोजन करने का शोक होता है।

read this story : अगर सपने में दिखें यह 20 चीजें तो आपको मिलने वाला है कुछ खास