21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

Raipur News: मुफ्त में मिला ऑडिटोरियम, फिर भी दीक्षांत समारोह में विवि ने खर्च किए 2.28 करोड़ रुपए

Raipur News: रायपुर में हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह पर बड़ा सवाल। मुफ्त में ऑडिटोरियम मिलने के बावजूद 2024 में 2.28 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
2 min read
Google source verification
Raipur News

पं. दीनदयाल उपाध्याय हैल्थ साइंस एंड आयुष विवि (Photo .cghealthuniversity.com)

Health University News: पीलूराम साहू। पं. दीनदयाल उपाध्याय हैल्थ साइंस एंड आयुष विवि को पिछले माह हुए दीक्षांत समारोह में ऑडियोटोरियम के लिए एक पैसा खर्च नहीं करना पड़ा। यानी पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आयोजन के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम को फ्री में दिया। जबकि अक्टूबर 2024 में हुए दीक्षांत के लिए विवि ने 2.28 करोड़ रुपए फूंक दिए थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। जानकारों का कहना था कि यह पैसे का दुरुपयोग का मामला था। पहले भी दीक्षांत रविवि व साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुए थे।

पानी की तरह पैसा बहाया

विवि का तीसरा दीक्षांत समारोह 26 अक्टूबर 2024 को नवा रायपुर स्थिति विवि कैंपस में हुआ था। जबकि चौथा दीक्षांत पिछले माह 4 जून को हुआ था। ऑडिटोरियम का किराया एक लाख रुपए है। 2024 में हुए समारोह में विवि ने पानी की तरह पैसा बहाया। दरअसल जो पैसे खर्च किए गए, वे छात्रों से मिली फीस के पैसे थे। तब विवि ने टेंट, पंडाल व कुर्सी में 1.20 करोड़ व लाइटिंग में ही 70 लाख रुपए बहा डाले थे। दीक्षांत समारोह के लिए राज्य सरकार कोई फंड नहीं देती। फिर भी हमेशा फंड का रोना रोने वाले विवि ने प्रबंधन बोर्ड की स्वीकृत फंड से दोगुना से ज्यादा खर्च कर डाला। बोर्ड ने दीक्षांत के लिए 1.10 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी। समारोह में 33 छात्रों को गोल्ड मेडल व 6 छात्रों को एमसीएच की डिग्री दी गई थी।

2010 में आ चुके हैं राष्ट्रपति 2024 के दीक्षांत में भी आए

2010 में अंतरराष्ट्रीय सिकलसेल सम्मेलन में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आए थे। तब पुराना व छोटा ऑडिटोरियम था। इसका आयोजन मेडिकल कॉलेज के बायो केमेस्ट्री विभाग ने किया था। 2024 के दीक्षांत में राष्ट्रपति को बुलाने के नाम पर ऑडिटोरयिम में कार्यक्रम नहीं कराने का तर्क विवि के कुछ अधिकारी दे रहे हैं। जबकि 2010 में नया ऑडिटोरियम का निर्माण भी शुरू नहीं हुआ था। पत्रिका ने दीक्षांत के लिए डोम बनाने पर सवाल उठाए थे। दरअसल विवि के स्थापना को 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं और 26 अक्टूबर को तीसरा दीक्षांत हुआ। पहले के कुलपति फंड नहीं होने की बात कहकर दीक्षांत से किनारे कर दिए। तब उनका कहना था कि समारोह में कम से कम 50 लाख रुपए खर्च आता है।

विवाद के बाद ही मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में दीक्षांत

अक्टूबर 2024 में हुए दीक्षांत समारोह में हुए खर्च को लेकर कई सवाल उठे थे। इसी विवाद से बचने के लिए विवि ने पिछले माह सरकारी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में दीक्षांत करवाया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार ऑडिटोरियम में वाई-फाई के लिए विवि को 5 हजार रुपए का भुगतान करना था, लेकिन अब तक नहीं किया गया है।

वर्जन

चूंकि दीक्षांत समारोह में मेडिकल कॉलेजों के ज्यादातर छात्र थे इसलिए हैल्थ साइंस विवि से ऑडिटोरियम के लिए किराए के रूप में एक रुपए नहीं लिया गया है। वाई-फाई पर कुछ खर्च हुआ है, जिसका भुगतान विवि को करना है।

-डॉ. विवेक चौधरी, डीन नेहरू मेडिकल कॉलेज