
Ayodhya Flight Schedule : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से भगवान श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए रायपुर से वाया मुंबई इंडिगो एयरलाइंस द्वारा सोमवार से नई फ्लाइट शुरू की गई है। अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने बताया कि रायपुर से सुबह 9.20 बजे इंडिगो की फ्लाइट मुंबई 11.20 बजे पहुंचेगी।
Ayodhya Ram Mandir : वहां से 12.20 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस फ्लाइट से पहले दिन प्रदेश के करीब 26 यात्री मुंबई से वाया अयोध्या गए। (ayodhya ram mandir) इस फ्लाइट से रायपुर के यात्री मुंबई में उतरने के 1 घंटे बाद वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे। बता दें कि अयोध्या एयरपोर्ट को मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद एयरपोर्ट से सीधे जोडा़ गया है।
अयोध्या का किराया 26 से 28 हजार
Chhattisgarh To Ayodhya : रायपुर से मुबंई होते हुए वाया अयोध्या जाने का किराया इस समय 26 से 28 हजार के बीच है। वहीं रायपुर से दिल्ली और वहां से दूसरी फ्लाइट में अयोध्या जाने का किराया 22 हजार से 26 हजार रुपए है। (Ram Mandir) वहीं अहमदाबाद होते हुए 28 से 30 हजार रुपए तक पहुंच गया है। वही यात्रियों की संख्या को देखते हुए किराया और बढ़ने की उम्मीद ट्रैवल्स संचालकों ने जताई है। (ayodhya ram mandir) बता दें कि अयोध्या से मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद से सीधी फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।
Published on:
16 Jan 2024 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
