B.Tech Admission 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी, जिसके लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है।