
गबन का मामला (photo source- Patrika)
Bank Fraud News: रायपुर के धरसीवां में IDBI Bank की चरौदा शाखा से जुड़े एक बड़े वित्तीय गड़बड़ी के मामले में बैंक कर्मचारी और उसके सहयोगी पर ग्राहकों के खातों से लाखों रुपये निकालने का आरोप सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बैंककर्मी Raja Khunte को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला Dharsiwa थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता Narendra Verma ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी Manisha Verma के साथ मिलकर आईडीबीआई बैंक की चरौदा शाखा में लगभग 40 लाख रुपये जमा किए थे। इस रकम को फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराने के लिए उन्होंने बैंक में कार्यरत कर्मचारी राजा खुंटे से संपर्क किया। आरोप है कि राजा खुंटे ने भरोसे में लेकर उनसे एक ब्लैंक चेक ले लिया और एफडी कराने की रसीद भी दे दी।
कुछ समय बाद जब खाते की जानकारी ली गई तो पता चला कि ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर अलग-अलग तारीखों में पूरे 40 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए। बैंक स्टेटमेंट और दस्तावेजों की जांच के बाद मामले की सच्चाई सामने आई। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा खुंटे को गिरफ्तार कर लिया।
Bank Fraud News: इसी तरह के एक अन्य मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच के दौरान पता चला कि Durgesh Sharma उर्फ सन्नी नामक आरोपी ने भी ग्राहकों के खातों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। उस पर Govardhan Prasad Diwan और उनकी पत्नी के खाते से करीब 8 लाख 70 हजार रुपये तथा Swati Verma के खाते से लगभग 7 लाख रुपये निकालने का आरोप है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
Updated on:
08 Mar 2026 09:18 am
Published on:
08 Mar 2026 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
