3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur News: आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले पुलिस ने कस ली कमर, नए ऐप्स व तकनीक होंगे प्रभावी

Raipur News: अब सट्टेबाजी की गतिविधियां वाट्सऐप, फेसबुक, मैसेंजर और टेलीग्राम जैसे ऐप्स के माध्यम से संचालित हो रही हैं। इन पर पुलिस के लिए अंकुश लगाना और भी मुश्किल हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 20 Mar 2025, 10:55 AM IST

Raipur News: आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले पुलिस ने कस ली कमर, नए ऐप्स व तकनीक होंगे प्रभावी

Raipur News: आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले पुलिस विभाग ने सट्टेबाजों पर कड़ी निगरानी रखना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस बार सट्टेबाजी में नए ऐप्स और तकनीकों का उपयोग सबसे ज्यादा होगा।

यह भी पढ़ें: CG News: बैलाडीला के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, पहली बार आईपीएल की तर्ज पर होगा टूर्नामेंट

इसे रोकना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। अब सट्टेबाजी की गतिविधियां वाट्सऐप, फेसबुक, मैसेंजर और टेलीग्राम जैसे ऐप्स के माध्यम से संचालित हो रही हैं। इन पर पुलिस के लिए अंकुश लगाना और भी मुश्किल हो गया है। खासतौर से महादेव ऐप का जिक्र हो रहा है, जो क्रिकेट सट्टेबाजी के लिए एक प्रमुख ऐप बन चुका है।

आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी से बचें

रायपुर पुलिस ने सट्टेबाजी में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर क्राइम टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी नया ऐप या तकनीकी तरीका इस गैरकानूनी गतिविधि को बढ़ावा न दे। साथ ही पुलिस महादेव ऐप जैसी सट्टेबाजी के लिए उपयोग किए जाने वाले ऐप्स पर कड़ी नजर रख रही है। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और यदि कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

दूसरे राज्यों से लोग भी जुड़ने लगे

सट्टेबाजी का नया पहलू यह है कि अब केवल रायपुर के निवासी ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी लोग इसमें भाग लेने के लिए शहर में आ रहे हैं। विभिन्न इलाकों में सट्टेबाजी के कारोबार यह अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। पुलिस ने इन इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और डिजिटल तरीके से सट्टेबाजी की निगरानी के लिए साइबर पुलिस को सक्रिय कर दिया है।

हमारी साइबर क्राइम टीम आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी हुई है। महादेव ऐप जैसे नए प्लेटफॉर्मों का उपयोग करने वालों को हम पकड़ने के लिए विशेष उपाय कर रहे हैं। यह हमारी प्राथमिकता है कि हम इस अवैध गतिविधि को पूरी तरह से रोकने में सक्षम हों। यदि किसी को सट्टेबाजी से संबंधित जानकारी मिले तो हमसे संपर्क करें। हम जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे।

पुलिस की साइबर टीम सतर्क

आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी के मामलों में हमेशा वृद्धि देखी जाती है। इस बार तकनीकी विकास के साथ यह और भी बढ़ चुका है। अब सट्टेबाज पुराने तरीके से सट्टा नहीं लगाते, बल्कि स्मार्टफोन और इंटरनेट के जरिए इसे ऑनलाइन संचालित किया जाता है। रायपुर के विभिन्न इलाकों जैसे पुरानी बस्ती, कटोरा तालाब, चंगोराभाठा, समता कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, गुढ़ियारी, शंकर नगर, तेलीबांधा और वीआईपी रोड पर सट्टेबाजों का बड़ा नेटवर्क बन चुका है। साइबर क्राइम पुलिस की टीम इन इलाकों में निगरानी बनाए रखे हुए हैं।