
CG News: जिले के बैलाडिला लौह नगरी ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है। इस ऐतिहासिक आयोजन में 8 टीमों ने अपने-अपने टीम के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई। उत्तर प्रदेश बिहार भवन, किरंदुल में हुए इस कार्यक्रम में टीम मैनेजरों ने टेबल पर बैठकर खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई।
बोली के दौरान जब किसी खिलाड़ी पर चार टीमों ने समान बोली लगाई, तो लॉटरी ड्रा के माध्यम से उस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया। इस प्रक्रिया ने आयोजन को और रोमांचक बना दिया। 120 क्रिकेटरों को टीम मालिकों ने खरीदा, जिनकी स्क्रीन पर लाइव तस्वीरें दिखाईं गईं। खिलाड़ियों के चयन में बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट ऑलराउंडर और बेस्ट कैचर को प्राथमिकता दी गई।
जिले भर से कुल 148 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरा था, जिनमें से 120 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी शामिल किए गए, जो आगामी मैचों में अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि इंटक यूनियन के सचिव ए.के. सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय, जीवन लाल साहू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। उन्होंने इस आयोजन को खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर बताया।
यह आयोजन खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए जिले में खेलों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करता है, बल्कि जिले के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ता है।
जेके कंस्ट्रक्शन
बचेली कैपिटल्स
बैलाडिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन
महाराज रॉयल्स
टशन रिटर्न्स
यूपी वॉरियर्स
टीम वरुण वॉरियर्स
बैलाडिला प्रीमियर लीग में कुल 8 टीमों ने भाग लिया।
CG News: स्पोर्ट्स क्लब किरंदुल के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के पीछे खेमेश्वर लाल साहू, विनोद सोना, भूपेश्वर लाल साहू, नागेश राव, धनी माजी, नितिन दुबे और नीरज तिवारी जैसे खेल प्रेमियों की मेहनत सराहनीय रही। क्रिकेट प्रेमियों ने इस आयोजन की जमकर प्रशंसा की।
Updated on:
20 Dec 2024, 3:26 PM IST
Published on:
20 Dec 2024, 3:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.