5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

गुलकंद खाने से स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी, गर्मियों में देता है ठंडक

Latest Health News: गुलाब की पत्तियों से बनने वाले गुलकंद से हमें सेहत संबंधी काफी फायदे हासिल होते हैं।गर्मी के दिनों में इसकी अहमियत और फायदे कुछ ज्यादा होते हैं।(Health)

2 min read
Google source verification

रायपुर. पान में गुलकंद का स्वाद भला किसने नहीं चखा होगा।यह गुलकंद ही जो पान के जायके में मिठास भर देता है।लेकिन क्या आप जानते हैं पान में मिठास लाने वाला यह गुलकंद आम आदमी की जिंदगी में भी मिठास और ठंडक लाने का गुण रखता है। गुलाब की पत्तियों से बनने वाले गुलकंद से हमें सेहत संबंधी काफी फायदे हासिल होते हैं।गर्मी के दिनों में इसकी अहमियत और फायदे कुछ ज्यादा होते हैं। इस मौसम में अपने खानपान में इस प्रमुखता से शामिल कर हम इसके काफी फायदे उठा सकते हैं।जानते हैं गुलकंद के गुणों के बारे में...(Latest Health News)

गर्मियों में गुलकंद शरीर में गर्मी को कम करके हमें ठंडक पहुंचाता है। गुलकंद सूरज की पराबैंगनी किरणों से बचाव करके सनबर्न से भी बचाता है।गुलकंद में विटामिन सी, ई और बी पाया जाता है।गुलकंद खाने से लू से राहत मिलती है।

गुलकंद शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है और हमें तरोताजा रखता है।यह पेट को ठंडक पहुंचाता है।गर्मी के दिनों में गुलकंद एनर्जी देता है।गर्मी से उत्पन्न थकान, आलस्य, मांसपेशियों का दर्द और जलन आदि परेशानियों से बचाता है।

गुलकंद आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। गुलकंद आंखों की रोशनी बढ़ाता है। गुलकंद आंखों के रोग कंजक्टिवाइटिस और जलन आदि समस्याओं से छुटकारा दिला कर आंखों को स्वस्थ रखता है।

मसूड़ों में सूजन रहती है तो सुबह-शाम एक-एक चम्मच गुलकंद खाएं। इससे मसूड़ों की सूजन या खून आने की परेशानी दूर होगी। इसके अलावा गुलकंद मुंह के छाले दूर करने में भी महत्वपूर्ण साबित होता है।गुलकंद लेते रहना चाहिए।

गुलकंद में लैक्सेटिव और डयूरेटिक नामक तत्व होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में फायदेमंद होते हैं। गुलाब और गुलकंद को वजन घटाने के लिए पहले से प्रयोग लाया जाता रहा है।गुलाब के पत्ते पानी में उबालकर उस पानी का सेवन करें। गुलाब में लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक गुण होते हैं जो कि मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। आपका मेटाबॉलिज्म तेज है तो आप आराम से अपना वजन कम कर लेंगे। वजन कम करना है तो रोजाना गुलाब की 20 पंखुडियां पानी में उबालें और छान कर उसमें शहद मिलाएं और दिन में दो बार पीएं।

गुलकंद पेट के लिए भी गुणकारी माना जाता है। गुलकंद में कई खनिज तत्व जैसे विटामिन ई,सी और बी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जिससे पेट से संबंधित समस्याओं जैसे कब्ज, अपच, पेट में मरोड़, मुंह और गले में छाले, जलन आदि से राहत मिलती है। अन्य मौसम के बजाय गर्मियों के मौसम में गुलकंद का नियमित सेवन ज्यादा प्रभावी माना जाता है क्योंकि गुलकंद पेट में ठंडक देता है और जलन जैसी समस्याओं से हमें छुटकारा दिलाता है।

- गुलकंद खून को साफ करता है।यह एक्ने, ब्लैकहेड्स और मुंहासे दूर करता है।