6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhanupratappur By Election 2022 : स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम भूपेश बघेल , मरकाम सहित 37 नाम…

Bhanupratappur By Election 2022 : इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhanupratappur By Election 2022  : स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम भूपेश बघेल , मरकाम सहित 37  नाम, टीएस सिंहदेव समेत 37 नेता. ..

Bhanupratappur By Election 2022 : स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम भूपेश बघेल , मरकाम सहित 37 नाम, टीएस सिंहदेव समेत 37 नेता. ..

रायपुर. Bhanupratappur By Election 2022 news कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली ने छत्तीसगढ़ के भानु प्रतापपुर उपचुनाव ( Bhanupratappur By Election 2022 ) के लिए पार्ट के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी हाईकमान से अनुमति मिलने के बाद वरिष्ठ पदाधिकारी मुकुल वासनिक ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 37 वरिष्ठ नेताओं के नाम हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। इस सूची में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव° कई सांसद और कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की हत्या में शामिल होने से किया इनकार, बैनर लगाकर दी सफाई


कांग्रेस ने सावित्री मंडावी को बनाया है उम्मीदवार
कांग्रेस ने इस उपचुनाव ( Bhanupratappur By Election 2022 ) में सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने ब्रहमानंद नेता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार घोषित होने के बाद अब चुनावी मुकाबला दिलचस्प होगा। यहां ५ दिसंबर को मतदान होगा। गौरतलब है कि भानु प्रतापपुर विधानसभा का उपचुनाव ( Bhanupratappur By Election 2022 ) यहां से विधायक रहे स्व.मनोज मंडावी के निधन के कारण हो रहा है। कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवार सावित्री मंडावी इन्हीं मनोज मंडावी की पत्नी हैं।

17 को बाजे-गाजे के बीच किया था नामांकन
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने सादगी के साथ बुधवार को नमांकन पत्र का एक सेट दाखिल कर दिया था जबकि 17 नवंबर को बाजे-गाजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप से शामिल हुए थे।