14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Assembly News: ‘हमने भी दिया है राम मंदिर के लिए चंदा’, भूपेश बघेल के बयान से गरमाई विधानसभा

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के बाद सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। जानिए मानसून सत्र के पहले दिन सदन में क्या हुआ।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Assembly News

सदन में गूंजा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Assembly News: छत्तीसगढ़ में सोमवार को विधानसभा से लेकर सड़क तक राम मंदिर के चढ़ावा चोरी की गूंज सुनाई दी। सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए इस पर चर्चा की मांग रखी। इसे लेकर सदन काफी हंगामा, नारेबाजी और शोर-शराबा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य कर दिया है। इससे हंगामा होने लगा तो सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Chhattisgarh Political News: छत्तीसगढ़ के लोगों का भी पैसा लगा…

सदन दोबार शुरू होने पर विपक्ष चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चर्चा कराने की जिद्द पर अड़ा रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करके अपना आक्रोश जताया। शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा, मैं छत्तीसगढ़ उन 3 करोड़ राम भक्तों की आवाज बनकर खड़ा हुआ, जिनकी आस्था और विश्वास के साथ छल हुआ है।

राम मंदिर बनाने के लिए हम सब लोगों ने दान दिया। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह विधानसभा का विषय नहीं है। इस पर विपक्ष ने तीखा विरोध किया। उनका कहना था कि राम मंदिर के निर्माण में छत्तीसगढ़ के लोगों का भी पैसा लगा है।

आप तो राम के अस्तिव को ही नकारते हैं

इस मुद्दे को लेकर जमकर टीका- टिप्पणी का दौर चला। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि आप इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन आपकी पार्टी और नेता तो राम के अस्तिव को ही नकारते हैं। सत्ता पक्ष ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद दर्शन के लिए नहीं गए। आप यहां अपना पाप धो रहे हैं।

Bhupesh Baghel Latest Statement: छत्तीसगढ़ से भी चंदा गया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम मंदिर के शिलापूजन में और मंदिर निर्माण में यहां से चंदा गया। छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों ने वहां जाकर चढ़ावा दिया। इसके बाद भूपेश ने एक शब्द कहा, जिससे सदन में हंगामा शुरू होगा। सत्ता और विपक्ष के लोग नारेबाजी करने लगे।

जय सियाराम से शुरुआत, चढ़ावा चोरी पर खत्म

विधानसभा के सत्र की शुरुआत में कांग्रेस के नेता जय सियाराम को जय घोष करते सदन में पहुंचे। सत्ता पक्ष के भी जय श्री राम के नारे लगाएं। इसके बाद राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और राज्यगीत हुआ। फिर पद्म विभूषण तीजनबाई को श्रद्धांजलि दी गई। प्रश्नकाल के बाद पत्रों का सदन के पटल पर रखा गया। शून्य काल में मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा। हंगामा और विवाद के बीच सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग