20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता का आकस्मिक निधन, MP बृजमोहन अग्रवाल ने जताया दुःख, राजनीतिक गलियारों में शोक

BJP Leader Death: भाजपा नेता डोगेंद्र नायक के आकस्मिक निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा नेता डोगेंद्र नायक का निधन (photo source- Patrika)

भाजपा नेता डोगेंद्र नायक का निधन (photo source- Patrika)

BJP Leader Death: भाजपा नेता डोगेंद्र नायक के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथी डोगेंद्र नायक का यूं अचानक चले जाना हम सभी के लिए बेहद पीड़ादायक है।

BJP Leader Death: डोगेंद्र नायक केवल छात्र नेता भर नहीं थे…

उन्होंने बताया कि डोगेंद्र नायक ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत दुर्गा कॉलेज में सक्रिय छात्र राजनीति से की थी। वे केवल छात्र नेता भर नहीं थे, बल्कि अपनी मजबूत संगठन क्षमता, स्पष्ट सोच और लोगों से सहज जुड़ाव के लिए विशेष पहचान रखते थे। छात्रसंघ की गतिविधियों से लेकर विभिन्न सामाजिक मुद्दों तक, उन्होंने हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। बाद में भारतीय जनता पार्टी में वे एक समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता के रूप में स्थापित हुए।

BJP Leader Death: सार्वजनिक जीवन में असली पहचान पद से नहीं…

संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकर्ताओं से आत्मीय संबंध और जनहित के विषयों पर उनकी मुखरता ने उन्हें एक लोकप्रिय चेहरा बनाया। जो लोग उन्हें करीब से जानते थे, वे उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और संघर्षशील व्यक्तित्व की सराहना करते हैं। उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि सार्वजनिक जीवन में असली पहचान पद से नहीं, बल्कि समर्पण और व्यवहार से बनती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति… शांति… शांति…!