
amit shah
रायपुर/भिलाई. आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पहली बार दुर्ग जिला प्रवास को काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी ने कार्यक्रम के लिए ऐसे स्थान का चयन किया है, जिससे एक साथ जिले के छह विधानसभा क्षेत्र दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा और पाटन विधानसभा के कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर संपर्क साधा जा सकता है। उसी आधार पर पार्टी के पदाधिकारियों ने तैयारी की है। भाजपा महिला सम्मेलन के बहाने छह विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों की आम लोगों के बीच पकड़ को टटोला जाएगा।
भाजपा नेताओं का कहना है कि बूथ प्रभारी लक्ष्य के अनुसार भीड़ जुटाने में कामयाब रहे, तो संगठन के पदाधिकारी पूर्व तैयारी के मुताबिक चुनावी जनसंपर्क करेंगे। यदि बूथ प्रभारी भीड़ जुटाने में अपेक्षा से कमजोर रहे तो संगठन डैमेज कंट्रोल करने के लिए नई रणनीति तैयार करेगा। उसी आधार पर जिला भाजपा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी तय की जाएगी। संगठन ने दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर,अहिवारा और पाटन विधानसभा क्षेत्र के मंडल और बूथ प्रभारियों को हर बूथ से 50-50 महिलाओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया है।
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज की अगुवाई में तैयारी
पहली बार शाह के आगमन को लेकर जिला भाजपा दुर्ग और भिलाई के पदाधिकारी जोर शोर से तैयारी में जुटी हुई है। शाह के आगमन से पार्टी के कार्यकताओं में जोश और उत्साहका संचार होगा। महिला मोर्चा के इस कार्यक्रम का भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सरोज पांडेय ने संभाल रखी है। उनकी मानिटरिंग में ही चरोदा में भव्य मंच के साथ एक लाख लोगों के बैठने के लिए छह विशाल डोम तैयार किया गया है। महिला मोर्चा और जिला संगठन के पदाधिकारियों को अतिथियों का स्वागत, लोगों की बैठक, बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं की चाय और पानी की व्यवस्था जिम्मेदारी भी तय की है।
सरोज बोली, भाजपा ने हमेशा उहारण पेश किया
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने रायपुर के एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा, भाजपा ने महिलाओं की राजनीति में सहभागिता और सम्मान के क्षेत्र में भी हमेशा से एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। पार्टी ने महिला आरक्षण का विचार प्रस्तुत किया था। सड़क से लेकर संसद तक भाजपा इस विषय पर हमेशा मुखर रही है।
भाजपा ने संगठन में महिलाओं का एक तिहाई प्रतिनिधित्व तय किया है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने संगठन में मातृशक्ति का आरक्षण है। महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा, महंगाई बढऩे से महिलाओं को सबसे ज्याद परेशानी होती है। २०१३ की तुलना में अभी महंगाई आधी है। इसके बाद महंगाई के सवाल पर घिरने पर उन्होंने कहा, इस संबंध में भी तथ्यों और आंकड़ों के साथ अलग से बात करेंगी।
Published on:
05 Oct 2018 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
