
CG Election 2023 : बीजेपी का कांग्रेस पर हमला,कहा- केंद्रीय नेतृत्व को नहीं है भरोसा, इसीलिए सिंहदेव को घोषणा पत्र समिति से किया बाहर
रायपुर . भाजपा घोषणा पत्र समिति के सहसंयोजक अमर अग्रवाल और शिवरतन शर्मा ने कहा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा नहीं है। इसलिए दिल्ली से घोषणा पत्र समिति की घोषणा करने विवश होना पड़ा।
फिर पिछले चुनाव में सफल जन घोषणा पत्र देने वाले टीएस सिंहदेव इस बार घोषणा पत्र समिति से बाहर हैं, क्योंकि उन्होंने जो वादे कांग्रेस की ओर से किए थे, उनको मुख्यमंत्री ने कचरे की टोकरी में डाल दिया। अब इन पर जनता कैसे भरोसा कर सकती है।
टीएस सिंहदेव खुद स्वीकार कर चुके हैं कि 36 में से 24 वादे पूरे नहीं हुए। 12 वादों को तो छुआ तक नहीं गया।भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा, कांग्रेस पार्टी को जिलाध्यक्ष के नाम की सूची भी दिल्ली से जारी करनी पड़ रही है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपनी आपसी खींचतान में इतनी कमजोर हो गई कि जिलाध्यक्षों के नाम को राहुल गांधी से फाइनल करवा रहे हैं। ठोकने ने कहा, सत्तासीन कांग्रेस चुनाव आते बहुत कमजोर नजर आ रही है। यह दूसरी बार है जब दिल्ली से सूची आई है।
Published on:
19 Aug 2023 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
