13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP Sadasyata Abhiyan 2024: प्रदेश भाजपा ने 36 दिन में बनाए 36 लाख नए सदस्य, 60 लाख का है लक्ष्य

BJP Sadasyata Abhiyan 2024: रायपुर शहर में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता जोर-शोर से चलाया जा रहा है। भाजपा ने प्रदेशभर में अब तक 36 लाख का आंकड़ा छू लिया है।

1 minute read
Google source verification
bjp

BJP Sadasyata Abhiyan 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता जोर-शोर से चलाया जा रहा है। भाजपा ने प्रदेशभर में अब तक 36 लाख का आंकड़ा छू लिया है। भाजपा को शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा को 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। वहीं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों को भी सदस्य बनाने का टारगेट मिला है। जिसमें 10 हजार सदस्य बनाने का टारगेट पूरा करने वालों में प्रदेश के दो मंत्री दयाल दास बघेल और केदार कश्यप शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: BJP Sadasyata Abhiyan : भाजपा का सदस्यता अभियान 3 सितंबर से जिलों में होगा शुरू

BJP Sadasyata Abhiyan 2024: तीन विधायकों ने सप्ताहभर पहले पूरा किया था टारगेट

BJP Sadasyata Abhiyan 2024: वहीं, तीन विधायक भी इस टारगेट को एक सप्ताह पहले ही पूरा कर लिया था। इसके अलावा 3 हजार सदस्य बनाने में भी कई पदाधिकारी शामिल हो गए हैं। भाजपा के संगठन महापर्व-सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान में 36 दिनों में छत्तीसगढ़ में भाजपा के 36 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता-जनार्दन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का उत्साह देखकर यह असंदिग्ध है कि आने वाले कुछ ही दिनों में प्रदेश में भाजपा के 50 लाख से अधिक सदस्य बना लिए जाएंगे।

15 अक्टूबर के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू

सिंहदेव ने बताया कि इसी के साथ पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेशभर में चलने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।