
CG Politics News: प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा सभी 33 जिलों के नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा तीन-चार दिनों में हो जाएगी। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि भाजपा का देशभर में संगठन चुनाव चल रहा है। छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। बताया जाता है कि जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद ही नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव प्रभारी कब छत्तीसगढ़ आएंगे अभी तय नहीं हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि दो से तीन दिनों में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो जाएगी। 6 जनवरी तक जिला अध्यक्षों का ऐलान हो जाएगा।
प्रदेश भाजपा में बूथ कमेटियों के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब जिलाध्यक्ष बनाए जाने हैं। पिछले दिनों इसे लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सहित वरिष्ठ नेताओं ने जिलों से आए नामों की समीक्षा करने के तीन-तीन नामों का पैनल बैनाकर केंद्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। सूत्र बताते हैं कि जहां जिलाध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। 6 जनवरी तक जिला अध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। जिसमें धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विक्रम उसेंडी, नारायण चंदेल सहित अन्य नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता को ही बना सकती है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बंद लिफाफों में नाम आने के बाद सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को लिफाफा सौंपा जाएगा। चुनाव अधिकारी अपने-अपने जिलों में जाएंगे और सबके सामने लिफाफा खोला जाएगा। जिसमें जिनका नाम होगा, उनको प्रक्रिया के तहत नामांकन भरवाया जाएगा। नामांकन के बाद अगले दिन एक नामांकन होने पर उनको निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।
Updated on:
05 Jan 2025 01:43 pm
Published on:
04 Jan 2025 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
