7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती को झांसा देकर पुरुष मित्र और उसके साथियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

- रायपुर से मध्यप्रदेश के रीवा और सतना ले जाकर किया गैंगरेप- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

less than 1 minute read
Google source verification
Boy friend and her molesters gang-raped the woman

युवती को झांसा देकर पुरुष मित्र और उसके साथियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

रायपुर. कवर्धा की युवती रायपुर में आपराधिक मामले से जुड़े एक प्रकरण में इसी साल फरवरी में बयान दर्ज कराने थाने आई थी। इस दौरान मौदहापारा इलाके में एक युवक से उसकी पहचान हो गई। युवक झांसा देकर उसे मध्यप्रदेश ले गया। वहां उसके साथ अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाया अभियान, रेत, गिट्टी, कोयले के आठ वाहन जब्त

पुलिस के मुताबिक करीब 35 वर्षीया पीड़िता कवर्धा की रहने वाली है। फरवरी में एक प्रकरण में वह अपना बयान दर्ज कराने मौदहापारा थाने आई थी। यहां से लौटते समय मौदहापारा में विजय सिंह नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। विजय उसे मध्यप्रदेश के रीवा ले गया। वहां दोनों एक होटल में ठहरे थे। होटल में विजय और उसके कुछ दोस्तों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

डोंगरगढ़ मामले में चंद्राकर का सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज है या नहीं

इसके तीन-चार दिन बाद विजय पीड़िता के साथ बिलासपुर लौट रहा था। इस दौरान ट्रेन में विजय का एक दोस्त मिल गया। इसके बाद पीड़िता को नशे का इंजेक्शन लगा दिया गया। इसके बाद उसकी आंख खुली, तो वह सतना में थी। सतना में भी युवती से दुष्कर्म हुआ। इसके बाद युवती को छोड़ दिया गया। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। बाद में लॉकडाउन हो गया। इसके चलते युवती मामले की शिकायत नहीं कर पाई। बाद में उसने मौदहापारा थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।