5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉयफ्रेंड ने कहा मुझे तुम्हे वैसे देखना है, गर्लफ्रेंड ने भेजी फोटो तो लग गई दोस्त के हाथ फिर जो हुआ….

9th क्लास की स्टूडेंट भी हो गई। लड़की को एक फेक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया । जिसे एक्सेप्ट करते ही वो बस फंसती ही चली गई...

2 min read
Google source verification
crime in love

बॉयफ्रेंड ने कहा मुझे तुम्हे वैसे देखना है, गर्लफ्रेंड ने भेजी फोटो तो लग गई दोस्त के हाथ फिर जो हुआ....

रायपुर/कोरबा. फेसबुक पर लड़के लड़कियों का मिलना और दोस्ती हो जाना एक आम बात है। लेकिन ये दोस्ती कितनी महंगी पड़ सकती है आप इसका अंजादा भी नहीं लगा सकते। ऐसी ही दोस्ती का शिकार छत्तीसगढ़ की एक 9th क्लास की स्टूडेंट भी हो गई। लड़की को एक फेक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया । जिसे एक्सेप्ट करते ही वो बस फंसती ही चली गई...

9th में पढ़ने वाली एक 16 साल की लड़की ने इसी साल फरवरी में फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया। मासूम सोशल मीडिया की दुनिया से पूरी तरह से अनजान थी। उसके बाद लड़की को एंजल पीहू के नाम से एक फेक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जो कि किसी लड़के की थी। लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। उसके बाद दोनों की मैसेंजर पर रोज चैटिंग होने लगी। बातचीत धीरे - धीरे दोस्ती में बदल गई। लड़की लड़के पर भरोसा करने लगी।

लड़के ने इसका फायदा उठाते हुए उससे पर्सनल तस्वीरें मांगने लगा। लड़की ने उसे अपनी कुछ पर्सनल तस्वीरें भेज दी। उसके बाद फेसबुक वाले लड़के ने उन तस्वीरों को एक दुसरे नाबालिग लड़के को भेज दिया।

लड़के ने अब नाबालिग लड़की को उन तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले तो लड़की ने उसकी बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन जब लड़का लगातार उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। लड़की इससे घबरा गई। जब उसे कोई रास्ता नहीं सूझा तो उसने ये बात अपने घर वालों को बता दिया।

घरवालों की शिकायत पर पाली थाना में आरोपी के खिलाफ लड़की को ब्लैकमेल करने का केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी से फेसबुक पर एंजल नाम से दोस्ती करने वाला कौन था? यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

लेकिन एंजल के फेसबुक अकाउंट पर एक लड़की की तस्वीर लगी है। ऐसे में पुलिस का आशंका है कि कटघोरा का रहने वाला नाबालिग लड़का ही एंजल बनकर लड़की से दोस्ती की होगी। इसकी जांच चल रही है।