
CG Police Bharti 2024: छत्तीसगढ पुलिस में वित्त विभाग ने पुलिस के अलग अलग 341 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। सब इंस्पेक्टर के सर्वाधिक 278 पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है।
स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।
इन रिक्तियों से छत्तीसगढ़ पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही, युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। भर्ती की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
अब बिना अनुमति नहीं होगी सीधी भर्ती
राज्य शासन के वित्त विभाग ने रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध में आदेश जारी किया है। वित्त विभाग के निर्देशानुसार जनवरी 2024 के पूर्व जिन पदों के लिए वित्त विभाग से भर्ती की अनुमति ली गई थी, उनकी अनुमति अब रद्द कर दी गई है।यहां पढ़ें पूरी खबर
एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर निकली बंपर की भर्ती
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिलासुपर में लंबे समय बाद यानी लगभग दस साल बाद नगर सैनिकों की भर्ती की जा रही है। बता दें कि भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भर्ती होगी। बिलासपुर संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 21 हजार से ज्यादा उमीदवारों ने आवेदन किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Updated on:
12 Sept 2024 10:36 am
Published on:
12 Sept 2024 10:36 am
