cg news
Cm Cabineet: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। इसी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के भी बदलने के संकेत हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को संगठन से सरकार में भेजने की रणनीति बनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने और स्थानीय निकाय चुनावों में बढ़त हासिल करने के लिए भाजपा की योजना का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को मंत्री बनाने पर सहमति भी बनी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, इसमें कोई खींचतान नहीं है। बिलासपुर को लेकर पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बिलासपुर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। वो हैं अमर अग्रवाल। लिहाजा स्पष्ट है कि बिलासपुर से विधायक अमर अग्रवाल और बस्तर से विधायक किरण सिंहदेव को मंत्री बनाया जा सकता है।

Published on:
06 Jan 2025 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग