होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड सीबीएसई द्वारा पिछले साल शुरू की गई एक समग्र मूल्यांकन प्रणाली है। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। यह छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ उनके व्यवहार, नैतिक मूल्यों, रचनात्मकता, जीवन कौशल, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्य गतिविधियों का भी 360-डिग्री मूल्यांकन करती है। पहले शिक्षकों को मूल्यांकन के बाद जानकारी रजिस्टर में भरनी पड़ती थी। अब, शिक्षक छात्रों की मूल्यांकन रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करेंगे।