23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CM साय ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात, मिली 600 करोड़ रोड निर्माण की सौगात… अब यहां बिछेगा सड़कों का जाल

CM साय ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात, मिली 600 करोड़ रोड निर्माण की सौगात… अब यहां बिछेगा सड़कों का जाल

Roads Constructions News: सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। इसके बाद छत्तीसगढ़ को 7000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं में बड़ी राहत मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 1 Aug 2025, 10:24 AM IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय (फोटो सोर्स- DPR)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय (फोटो सोर्स- DPR)

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए एक अहम कदम उठाया गया। इसमें राज्य की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 7000 करोड़ से अधिक के कामों के लिए वित्तीय मंजूरी जल्द दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क निधि के तहत 600 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई।

केंद्र से मिली राशि के ज़रिए छत्तीसगढ़ में कई सड़कों के निर्माण और उन्नयन का रास्ता साफ़ होगा। रायपुर शहर की भीड़भाड़ को कम करने के लिए चार बड़े फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिनका भूमि पूजन शीघ्र ही होगा। वहीं, राजधानी रायपुर से अन्य जिलों तक की सड़कें दो लेन से चार लेन में बदली जाएंगी। इससे आवागमन तेज और सुरक्षित हो जाएगा। इसके अलावा रायपुर से नागपुर तक समृद्धि एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। जिससे रायपुर से शिर्डी का सफर और आसान हो जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

हर गांव तक परिवहन सुविधा

सड़कें केवल यात्रा का साधन नहीं हैं, बल्कि विकास, रोज़गार और सामाजिक बदलाव का रास्ता हैं। अंजोर विजन 2047 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव, हर नागरिक तक बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन पहुंचे। - विष्णु देव साय मुख्यमंत्री

बिलासपुर शहर और केशकाल में ट्रैफिक आसान

कुछ योजनाओं को बैठक में मंजूरी भी मिल गई। एनएच 130ए में उन्नयन कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में रेजिंग का कार्य एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में मजबूतीकरण के कुल 115.95 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली है। इनमें बिलासपुर शहर के भीतर 15 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है। वहीं, केशकाल के 4 किलोमीटर हिस्से की सड़क को मज़बूत किया जाएगा, जिससे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।

बिलासपुर-दर्री के बीच सिक्स लेन सड़क

बैठक में यह भी तय हुआ कि राज्य की सड़क योजनाएं की प्लानिंग में अब केंद्र के ‘गति शक्ति पोर्टल’ का उपयोग किया जाएगा, ताकि जल्द मंजूरी मिल सके। गडकरी ने रायपुर-आरंग-बिलासपुर-दर्री के बीच करीब 95 किमी लंबी छह लेन सड़क के लिए डीपीआर जल्दी बनाने के लिए आदेशित किया, जो औद्योगिक, कृषि और शैक्षिक क्षेत्रों को जोड़ेगी। साथ ही समृद्धि एक्सप्रेस-वे का विस्तार रायपुर तक भी किया जाएगा।

बस्तर ओलंपिक को ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ मिला दर्जा

बस्तर ओलंपिक इस वर्ष से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। सीएम साय की केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात में इसके लिए सहमति दी गई। यह निर्णय न केवल जनजातीय युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाएगा।

मुख्यमंत्री ने रायपुर और बिलासपुर में 220-बेड के मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। इस पर मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र ही इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक स्वीकृति की प्रक्त्रिस्या प्रारंभ करेगी। साय ने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का क्षेत्रीय केंद्र छत्तीसगढ़ में स्थापित करने तथा नए स्टेडियम एवं प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की मांग भी रखी।