
बेकाबू कार ने 5 ग्रामीणों को रौंदा ( फोटो सोर्स - पत्रिका)
CG Accident: सरायपाली में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। डिपो के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। एक युवक घायल है।
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 3 बजे तहसील ऑफिस की ओर से सरायपाली की तरफ आ रहे बेलमुंडी के चार लोग दर्दनाक सडक़ हादसे के शिकार हो गए। मोटरसाइकिल इतनी तेज रफ्तार में थी कि चालक किशन भोई (19) बेलमुंडी का सिर दो भागों में बंट गया। मांस का टुकड़ा दूर जाकर सड़क में जा गिरा था। उसका पैर मोटरसाइकिल में फंस गया था। जिसे बड़ी मुश्किल से कटर से काटकर निकाला गया।
उसका सिर इलेक्ट्रिक पोल में टकराने से दो भागों में बंट गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठे अनीष बांक (19) की भी सिर में गंभीर चोट लगने पर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गोपाल कोडाकू (21) के भी सिर में गंभीर चोट लगी है, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रायपुर रेफर किया गया।
CG Accident: सबसे पीछे बैठे मनीष बांक (20) के दांए कंधे के पास गंभीर चोट लगी है। उसे भी रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार सुबह लगभग चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर बलौदा के लिए निकले थे। सरायपाली पहुंचे और शराब भट्ठी से शराब पीकर वापस घर जा रहे थे। ये गंभीर हादसा भी नशे की हालत में होने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों से यह भी जानकारी मिली है कि घायल मनीष बांक कॉलेज का छात्र था।
CG Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में पांच भाई बहनों में से इकलौता बाइक चालक किशन भोई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनीष बांक भी परिवार में इकलौता था। घायल गोपाल दो भाई-एक बहन हैं और अनीष बांक भी दो भाई था।
Updated on:
25 May 2025 08:03 am
Published on:
25 May 2025 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
