
हैदराबाद में रायपुर के युवक की मौत (Photo source- Patrika)
CG News: हैदराबाद में हुए एक सड़क हादसे में रायपुर के युवक की मौत हो गई। रक्षाबंधन के दिन हुए हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। जानकारी के मुताबिक अवंति विहार निवासी रूपक त्रिपाठी हैदराबाद में नौकरी करते थे। शनिवार सुबह करीब 5 बजे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।
इससे उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों को इसकी सूचना मिली, तो वे हैदराबाद पहुंचे। मृतक का अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा। रूपक ज्योतिष पंडित प्रियाशरण के बड़े बेटे थे।
CG News: रूपक की इस साल शादी की तैयारी थी। बताया जाता है कि उसके लिए लड़की वालों से बातचीत चल रही थी। घटना से पूरा परिवार टूट गया है। रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई है।
Updated on:
10 Aug 2025 09:24 am
Published on:
10 Aug 2025 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
