24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा मानसून सत्र: नेता प्रतिपक्ष ने के कहा – खत्म होनी चाहिए इन तीन MLAs की सदस्यता, हुआ हंगामा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज फिर सदन की कार्यवाही में जमकर हंगामा हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 3 Jul 2018, 2:02 PM IST

Chhattisgarh Assembly

विधानसभा मानसून सत्र: नेता प्रतिपक्ष ने के कहा - खत्म होनी चाहिए इन तीन MLAs की सदस्यता, मचा हल्ला

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज फिर सदन की कार्यवाही में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव ने तीन विधायकों की सदस्यता खत्म करने को लेकर सदन में उठाया। इसके बाद सदन में खूब हल्ला हुआ।

भारी शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पत्र पर व्यवस्था बाद में वो देंगे। आपको बता दें कि इससे पहले विधायक शिवरतन शर्मा ने यह मामला उठाया। शिवरतन शर्मा ने कहा कि किन वजहों से नेता प्रतिपक्ष ने तीन सदस्यों की सदस्यता खत्म करने के लिए पत्र लिखा है, ये स्पष्ट होना चाहिए।

इस गहमागहमी के बाद ये मामला अजय चंद्राकर ने रेणु जोगी की तरफ उछाल दिया। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस की सदस्य हैं रेणु जोगी, लेकिन रेणु जोगी को विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया गया, कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

इस पर मंत्री प्रेम प्रकाश पांडये ने कहा कि रेणु जोगी कांग्रेस से विभाजित होकर बनी पार्टी की सदस्य हैं, इसलिए उन्हें बैठक में नहीं बुलाया जा रहा। जवाब में बहुत देर से शांत बैठे भूपेश ने हाथ उठाते हुए आपत्ति जताया फिर कहा कि कांग्रेस का विभाजन नहीं हुआ, बल्कि वो अलग पार्टी बनी है।

आज सदन में मुख्यमंत्री रमन सिंह पेश करेंगे अनुपूरक बजट
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री रमन सिंह अनुपूरक बजट पेश करेंगे। सदन में आज संविलियन के बाद लोकल बॉडी शिक्षक बने शिक्षाकर्मियों के वेतन-भत्तों के प्रावधन के लिए सरकार अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी।

बजट की राशि से ही प्रदेश के 1 लाख 3 हजार शिक्षाकर्मियों के लिए वेतन की राशि की व्यवस्था होगी। आपको बता दें कि मानसून सत्र के पहले दिन ही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही हंगामे के भेट चढ़ गई। वहीं, आज भी तीन विधायक की सदस्यता खत्म करने को लेकर जमकर हल्ला हो रहा है।