
VD Sharma Hitanand Sharma CM Mohan Yadav warned MLAs
CG BJP Party: प्रदेश भाजपा संगठन में शीघ्र फेरबदल किए जाएंगे। इसकी सूची संगठन स्तर पर तैयार की जा रही है। दरअसल, भाजपा के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों को साय सरकार ने निगम-मंडलों, आयोगों और परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद से नवाजा है। ऐसे में भाजपा में एक व्यक्ति एक पद के ध्येय वाक्य को पूरा करने अब जिन लोगों को निगम-मंडलों, आयोगों में पद नहीं मिले हैं, ऐसे नीचे के पदाधिकारियों को आगे लाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा संगठन फेरबदल के दौरान ऐसे लोगों को जिम्मेदारी देने का विचार कर रहा है, जो पार्टी में लंबे समय से जुड़े हैं। साथ ही समय-समय पार्टी के विभिन्न समिति में सदस्य या अन्य छोटे पदों पर रहे हैं। ऐसे लोगों को संगठन प्रमुख जिम्मेदारी वाले पदों पर जिम्मेदारी सौंपी जाए।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, संगठन इसी माह फेरबदल की सूची जारी करने वाला है। खासकर ऐसे पद जो लगभग खाली हो गए हैं। यानी जो पद पर थे वे या तो निगम मंडलों में अध्यक्ष बना दिए गए है या फिर निकायों में महापौर और अध्यक्ष बन गए हैं।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची भी शीघ्र जारी किए जाने की संभावना है। साथ ही उपाध्यक्ष, सदस्यों सहित संगठन में खाली पदों को मिलाकर करीब 500 लोगों को समायोजित किया जाएगा। भाजपा में जो पार्टी के कार्यों में समर्पित होकर लगे रहते हैं, उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Updated on:
16 Apr 2025 09:37 am
Published on:
16 Apr 2025 09:37 am
