6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG chitfund News : फिर जगी उम्मीद, निवेशकों का डूबा पैसा लौटाने जिला प्रशासन नीलाम करेगा चिटफंडियों की संपत्ति

Chhattisgarh chitfund news : कई कंपनियों की संपत्ति नीलामी के मामले कोर्ट में पेंडिंग हैं, जबकि कुछ में तो स्टे भी लगाया गया है। ऐसे में इन कंपनियों से रिकवरी मिलने में समय लगने की संभावना जताई जा रही है।

2 min read
Google source verification
CG chitfund News : फिर जगी उम्मीद, निवेशकों का डूबा पैसा लौटाने जिला प्रशासन नीलाम करेगा चिटफंडियों की संपत्ति

File Photo

रायपुर . Chhattisgarh chitfund news : जिला प्रशासन लगातार चिटफंड कंपनियों की संपत्ति नीलामी कर निवेशकों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया कर रहा है। इस तरह एक और कंपनी की संपत्ति का मामला तकरीबन नीलामी की ओर है। जिला प्रशासन ने अपनी ओर से प्रक्रिया पूरी कर ली है। चिटफंड कंपनी एसपीएनजे लैंड प्रोजेक्ट एंड डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड की संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया हो चुकी है। अब न्यायालय के आदेश के बाद कंपनी की तकरीबन 2 करोड़ की संपत्ति को नीलाम करने की प्रक्रिया की जाएगी।

यह भी पढ़ें : नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर ऐंठे 26 लाख, एक पूर्व मंत्री का निज सहायक रह चुका है गिरफ्तार आरोपी

1,254 निवेशकों से ठगे 3 करोड़ 74 लाख से अधिक

cg chitfund news : कंपनी पर आरोप है कि उसने कुल 1,254 निवेशकों से 3 करोड़ 74 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की थी। ग्रीन लैंड विहार कालोनी, मोवा निवासी कंपनी के डायरेक्टर राजकुमार बैनर्जी व दलदल सिवनी, मोवा निवासी डालीदास गुप्ता द्वारा एसपीएनजे लैंड प्रोजेक्ट एंड डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई गई थी। निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं की गई। निवेशकों की शिकायतों के आधार पर डायरेक्टर राजकुमार बैनर्जी व डालीदास गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।

यहां है कंपनी की संपत्ति

चिटफंड कंपनी की जिले के दलदल सिवविनी, अभनपुर तहसील के ग्राम पचेड़ा, ग्राम कोटा, ग्राम जरवायडीह, गोबरा-नवापारा के ग्राम कठिया में भी जमीन है। इस संपत्ति की कुल कीमत 74 लाख से अधिक है।

कई कंपनियों के मामले विचाराधीन

42 कंपनियों के साढ़े 3 लाख आवेदन मिले थे। इनमें से कुल 16 चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध न्यायालय में प्रकरण भेजा गया। इसमें न्यायालय के द्वारा 11 प्रकरणों में आदेश पारित किया गया है। आदेशानुसार 04 प्रकरणों में नीलामी पूरी कर ली गई है। कुल 5 करोड़ 74 लाख रुपए जिला प्रशासन को मिल चुके हैं। 06 प्रकरणों में नीलामी की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

9 प्रकरणों में सम्पत्ति दूसरे जिलों में

9 प्रकरणों में संपत्ति दूसरे जिलों में होने के कारण संबंधित जिलों से पत्राचार किया जा रहा है। अन्य जिलों के 08 प्रकरणों में संपत्ति कुर्की की जा रही है। कंपनियों के संचालक गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।