रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने होली पर फाग गीत- चलो बिरज में खेलें गुलौवा, राधे बिना होली न होए… गाया। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सीएम का स्वागत गुलाल लगाकर और लौकी, कटहल और बैगन की माला पहनाकर किया।