महादेव सट्टा में निलंबित आरक्षक अर्जुन सिंह को 29 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ईओडब्ल्यू की विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर रहने की वजह से पूछताछ के बाद गुरूवार ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान उपसंचालक अभियोजन ने बताया कि अर्जुन सिंह से पूछताछ के दौरान पूरी हो चुकी है। उसके पास से इलेक्ट्रानिक डिवाइस और साक्क्ष्य जांच के लिए जब्त किया गया है। इसके आधार पर प्रकरण में अग्रिम जांच चल रही है। इसलिए अर्जुन को जेल भेजा जाए। न्यायाधीश ने ईओडब्ल्यू के अनुरोध पर अर्जुन को जेल भेज दिया।