पुलिस के मुताबिक गंजपारा निवासी छबि अग्रवाल का स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 9 से 24 फरवरी 2024 के बीच अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई और आईएमपीएस के जरिए उनके बैंक खाते से अलग-अलग दिन कुल 6 लाख 6 हजार 270 रुपए निकाल लिए। उनके बैंक खातों से जब राशि का आहरण हुआ, तो उनके पास कोई कॉल नहीं आया और न ही एसएमएस आया। इस कारण छबि को कुछ पता नहीं चल पाया। छबि जब अपने पासबुक में एंट्री कराने बैंक पहुंचा, उनके बैंक खाते से राशि निकलने का पता चला। इसकी शिकायत उन्होंने गंज थाने में की। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।