CG Election 2023 : चुनाव से पहले राजनीतिक दल दूरदर्शन और आकाशवाणी में बताएंगे पार्टी की रीति और नीति
रायपुरPublished: Oct 22, 2023 10:41:58 am
CG Election 2023 : इस विधानसभा चुनाव में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण के लिए समय मिलेगा


CG Election 2023 : चुनाव से पहले राजनीतिक दल दूरदर्शन और आकाशवाणी में बताएंगे पार्टी की रीति और नीति
रायपुर. cg election 2023 : इस विधानसभा चुनाव में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण के लिए समय मिलेगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल मतदाताओं को अपनी नीतियों, कार्यक्रमों, घोषणापत्रों और प्रमुख मुद्दों के संबंध में अपने विचारों के बारे में आम जनता को जानकारी दे सकेंगे।