
भाजपा अब ए, बी, सी, डी फार्मूले से झोंकेगी चुनावी ताकत, घोषणा पत्र 2-3 दिन में...
रायपुर। CG Election 2023 : भाजपा विधानसभा चुनाव में अब सभी 90 सीटों पर नए फार्मूले को अपनाकर चुनावी ताकत झोंकेगी। चुनावी समर में जीत का परचम लहराने के लिए भाजपा ने ए, बी, सी, डी फार्मूला तैयार किया है, जिसमें मजबूत सीटों को ए श्रेणी, हल्की कमजोर सीट को बी, इससे कमजोर सीटों को सी श्रेणी में और जहां कभी नहीं जीते हैं, उन सीटों को डी श्रेणी में रखा गया है।
इस फार्मूले पर भी सभी 90 विधानसभा सीटों को लेकर शनिवार की रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश के भाजपा कोर कमेटी के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली। सूत्रों के अनुसार बैठक में ए श्रेणी की सीटों पर कम ताकत झोंकेगी। जबकि बी, सी और डी श्रेणी वाली सीटों पर भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार करने की रणनीति बनाई है। सबसे ज्यादा ताकत जिन सीटों पर कभी भाजपा नहीं जीती है, वहां झोंकने का निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार भाजपा ने ए श्रेणी में 30 सीट, बी श्रेणी में 20 सीट, सी और डी श्रेणी में 40 सीटों को रखा गया है।
नड्डा ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में की समीक्षा बैठक
यह है फार्मूला
ए -मजबूत
बी-हल्की कमजोर
सी-इससे कमजोर
डी-जहां कभी नहीं जीते
यह भी पढ़ें : स्कूलों की मनमानी से बिगड़ा छात्रों की छुट्टी का मजा
कांग्रेस के घोषणा पत्र को खोखला बताने की बनी रणनीति
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र को भी लेकर भाजपा नेताओं और घोषणा पत्र समिति के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। साथ ही कांग्रेस द्वारा अब तक की गई घोषणाओं को लेकर चर्चा की। कांग्रेस की घोषणा को खोखला घोषणा बताना है, इस पर रणनीति बनाई गई। सूत्रों के अनुसार भाजपा दो-तीन दिन में घोषणा पत्र जारी कर सकती है।
आज तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा
जेपी नड्डा रविवार को एकात्म परिसर में रायपुर शहर जिला कोर समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद वे मन बात कार्यक्रम में शामिल होने अमलीडीह जाएंगे। यहां से वे डोंगरगढ़, खैरागढ़, पंडरिया में चुनावी सभा लेने जाएंगे।
Updated on:
29 Oct 2023 08:53 am
Published on:
29 Oct 2023 08:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
