24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG election 2023: कर्नाटक की जीत पर CM ने भाजपा पर साधा निशाना , कह दी ये बड़ी बात

CG assembly election 2023 : कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों के साथ जमकर डांस किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

2 min read
Google source verification
CG election 2023: कर्नाटक की जीत पर CM ने साधा निशाना , कह दी ये बड़ी बात

CG election 2023: कर्नाटक की जीत पर CM ने साधा निशाना , कह दी ये बड़ी बात

कार्यकर्ता जगह-जगह जश्न मनाते नजर आए। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों के साथ जमकर डांस किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इसके विपरीत भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सुबह से सन्नाटा रहा। कुछ प्रवक्ता व गिनती के कार्यकर्ता ही नजर आए। कांग्रेस कार्यालय में प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे, इदरिश गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

लगे जय बजरंगबली और हर-हर महादेव के नारे

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जय बजरंगबली और हर-हर महादेव के नारे गूंजे। गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में कुछ कार्यकर्ता बजरंगबली की वेशभूषा में भी नजर आए। जीत के लिए निकाली गई रैलियों में भी कुछ इसी तरह का नजारा नजर आया।

बांटी मिठाई

कर्नाटक चुनाव में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। (CG assembly election 2023) संसदीय सचिव उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पश्चिम विस के 20 वार्डों में श्री हनुमान मन्दिर जाकर पूजा की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पंकज शर्मा के निवास पहुंचकर बधाई दी।

यह भी पढ़े : Watch Video : पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने वन परिक्षेत्र का किया घेराव, लगाया ये गंभीर आरोप

बजरंगबली हमारे साथ, इसलिए कर्नाटक में भाजपा को गदे का प्रहार

बिलासपुर में सीएम भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। कर्नाटक चुनाव में आए परिणाम को लेकर कहा कि बजरंगबली हमारे साथ हैं, इसलिए भाजपा को गदे का प्रहार किया और हम जीत गए। भूपेश ने कहा कि भाजपा के लोग कर्नाटक में सरकार बनाने का दम भर रहे थे, स्थिति ये बनी कि दो अंकों में ही सिमट गए हैं। (CG assembly election 2023) राहुल, सोनिया, प्रियंका गांधी और वहां के प्रदेश नेतृत्व पर जनता ने भरोसा किया। उन्होंने कहा, मोदी अपने नाम व चेहरे के आंसू पर वोट मांग रहे थे, लेकिन कर्नाटक की जनता बार-बार मन की बात नहीं सुनेगी। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार है, लिहाजा जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया।

यह भी पढ़े : CG assembly election 2023 : 90 विधानसभा क्षेत्रों में अफसर नियुक्त , प्रदेश में चुनाव की तैयारियां हुईं तेज

बजरंगबली और भगवान राम का आशीर्वाद राष्ट्र भक्तों के साथ

सीएम के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक समझा था। बजरंग बली को कैद करने की कोशिश की। बजरंगबली और भगवान राम का आशीर्वाद राष्ट्र भक्तों के लिए होगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 9 सालों में गरीबों के लिए कई योजना चलाई। (CG assembly election 2023) वे सर्वमान्य नेता हैं। इधर, भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, कर्नाटक में एंटी इनकम्बेंसी के कारण सरकार बनी। कांग्रेस झूठे वादे करके सत्ता में आई हैं।