23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG assembly election 2023 : 90 विधानसभा क्षेत्रों में अफसर नियुक्त , प्रदेश में चुनाव की तैयारियां हुईं तेज

CG assembly election 2023 : 90 विधानसभा क्षेत्रों में अफसर नियुक्त , प्रदेश में चुनाव की तैयारियां हुईं तेज

CG assembly election 2023 : ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम राजस्व को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी अपर कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टरों को भी सौंपी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 May 2023, 11:08 AM IST

CG assembly election 2023 : 90 विधानसभा क्षेत्रों में अफसर नियुक्त , प्रदेश में चुनाव की तैयारियां हुईं तेज

CG assembly election 2023 : 90 विधानसभा क्षेत्रों में अफसर नियुक्त , प्रदेश में चुनाव की तैयारियां हुईं तेज

CG assembly election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यालय निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अफसरों की नियुक्ति कर दी है। ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम राजस्व को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी अपर कलेक्टर व संयुक्त कलेक्टरों को भी सौंपी गई है। (CG assembly election 2023) इसी तरह अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में सहायक रिटर्निंग अफसर की जिम्मेदारी तहसीलदारों को दी गई है। प्रदेश की कुछ बड़ी विधानसभा सीटों में तीन सहायक रिटर्निंग अफसरों को तैनात किया गया है। बाकी जगह यह जिम्मेदारी दो लोगों को दी गई है।

यह भी पढ़े : Watch Video : पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने वन परिक्षेत्र का किया घेराव, लगाया ये गंभीर आरोप

इस बार भी दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव

बताया जाता है कि इस बार भी छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव हो सकते हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक का चुनाव एक चरण में कराया है। जबकि यहां 225 विधानसभा सीट है, लेकिन छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थिति अलग है। वर्ष 2018 में दो चरणों में चुनाव हुए थे। (CG assembly election 2023) इसमें बस्तर संभाग के सात जिले और राजनांदगांव जिला शामिल था।

प्रदेश में 1.95 करोड़ मतदाता

1 जनवरी 2023 की स्थिति में वोटरों की संख्या में 1 लाख 97 हजार 490 की वृद्धि हुई है। पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 94 लाख 54 हजार नौ है। इनमें 97 लाख 27 हजार 594 पुरुष मतदाता और 97 लाख 26 हजार 415 महिला मतदाता हैं। (CG assembly election 2023) प्रदेश में 1 लाख 46 हजार 981 दिव्यांग व 811 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

यह भी पढ़े : CGPSC Result 2021: प्रियंका कुशवाहा बनीं नायब तहसीलदार, बोलीं- क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से ली है प्रेरणा

ईवीएम की पर्याप्त उपलब्धता

चुनाव से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में ईवीएम की पर्याप्त व्यवस्था है। अभी लगभग 125 फीसदी ईवीएम मौजूद है। इसके अलावा अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। (CG assembly election 2023) बताया जाता है कि इस बार चुनाव कराने के लिए करीब 180 करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है।