
रिजल्ट से पहले कांग्रेस-भाजपा ने खेला बड़ा दाव
रायपुर। cg election 2023 : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा दोनों ने अपने मौजूदा सांसदों को चुनाव मैदान में उतरा है। भाजपा ने जहां अपने एक केंद्रीय राज्य मंत्री सहित चार सांसदों पर भरोसा जताया है, तो कांग्रेस ने एक सांसद को चुनाव मैदान में उतरा है। अब 3 दिसम्बर को नतीजे आएंगे, तो लोगों की निगाह इन पांच विधानसभा सीटों पर भी रहेगी। सांसदों के लिए यह चुनाव एक तरह से अग्नि परीक्षा जैसे होगा। यदि सांसद चुनाव जीते और उनकी सरकार बनी, तो बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। वहीं चुनाव हारे तो उनके राजनीतिक जीवन में बड़ा असर होगा।
भाजपा की ओर से सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट से, रायगढ़ सांसद गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा सीट से, बिलासपुर सांसद अरुण साव को लोरमी विधानसभा सीट से और दुर्ग सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा चुनाव लड़वाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के बस्तर सांसद दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद भी
कांग्रेस-भाजपा के सांसदों को उतरने के मामले में रोचक तथ्य भी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सांसद भी है और वे चित्रकोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण भी सांसद है और वे लोरमी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा सीट में मिले थे कम वोट
2019 के लोकसभा चुनाव में रायगढ़ सांसद गोमती साय ने 66027 वोटों से जीत हासिल की थी। उनके लोकसभा क्षेत्र में पत्थलगांव विधानसभा सीट भी आती है। लोकसभा चुनाव में उन्हें पत्थलगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया को 8411 वोट अधिक मिले थे। वहीं रेणुका सिंह सरगुजा लोकसभा सीट की सांसद बनी थीं। वर्तमान में वे भरतपुर-सोनहत सीट से प्रत्याशी हैं। यह सीट कोरबा लोकसभा में आती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा प्रत्याशी को 21648 वोटों से बढ़त मिली थीं।
यह भी पढ़ें : राजधानी नहीं गड्ढों का शहर बना रायपुर, दो दिन की बारिश में खुली सड़क डामरीकरण की पोल, फिर से उबड़-खाबड़...
तीन सांसदों को मिली थी बढ़त
2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद अरुण साव को लोरमी विधानसभा क्षेत्र से 21006 वोटों की बढत मिली थी। इसी प्रकार लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा सीट से और दीपक बैज को चित्रकोट विधानसभा सीट से बढ़त मिली थी। अब देखना यह है कि जो सांसद चुनाव मैदान में उतरे हैं, वो विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी बढ़त बरकार रख पाते हैं या नहीं।
Published on:
02 Dec 2023 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
