
CG Election 2023 : बेलतरा विधायक रजनीश सिंह का टिकट काटा, डिप्टी सीएम सिंहदेव को राजेश अग्रवाल देंगे चुनौती
रायपुर। CG Election 2023 : भाजपा ने बुधवार को 90 सीटों में से बची चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। इस सूची में दो सामान्य और दो ओबीसी को टिकट दिया गया है। बेलतरा के वर्तमान विधायक रजनीश सिंह का टिकट काटा गया है। साथ ही कसडोल से दावेदारी कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को टिकट नहीं मिला है। भाजपा की चौथी सूची के चारों प्रत्याशी नए चेहरे हैं।
हाईप्रोफाइल सीट अंबिकापुर से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कभी करीबी रहे राजेश अग्रवाल को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। अग्रवाल पहले कांग्रेस में थे। इसी तरह भाजपा ने बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह अब भाजपा और कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों की सभी सीटों पर अब तस्वीर साफ हो गई है।
यह भी पढ़ें : cg election 2023 3 : आज छत्तीसगढ़ आ रहे रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, BJP की नामांकन रैली में होंगे शामिल
चिंतामणि महाराज को भाजपा से भी झटका
कांग्रेस से टिकट कटने के बाद अंबिकापुर सीट भाजपा से चुनाव लड़ने का सपना संजोए विधायक चिंतामणि महाराज को भाजपा से भी झटका लगा है। चिंतामणि महाराज वर्तमान में सामरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से विधायक है। लेकिन कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर सामरी से विजय पैकरा को टिकट दिया है। इससे वे कांग्रेस से बगावत कर भाजपा से चुनाव लड़ने का मन बनाया था। पिछले दिनों भाजपा नेताओं के साथ उनकी मीटिंग भी हुई थी। इस दौरान उन्होंने अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की थी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने इस पर शीर्ष नेता फैसला लेंगे, कहकर बात टाल दी थी।
नए चेहरे
बेमेतरा से योगेश तिवारी को मायूसी : जोगी कांग्रेस छोड़कर हाल ही भाजपा में शामिल हुए योगेश तिवारी को भी भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। वे बेमेतरा से भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। भाजपा में प्रवेश के दौरान तिवारी ने रायपुर के रावांभाठा मैदान पर अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया था।
जकांछ की दूसरी सूची जारीरेणु कोटा और ऋचा अकलतरा से लडे़ंगी चुनाव
विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार जारी की। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक रेणु जोगी कोटा से फिर चुनाव लड़ेंगी। वहीं उनकी बहू ऋचा जोगी को अकलतरा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की ओर से जारी दूसरी सूची में प्रेमनगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली - तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर, बिलासपुर से अखिलेश पाण्डेय, मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज, जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा, कसडोल बाबा मनहरण गुरुसाई, रायपुर ग्रामीण मनोज बंजारे, गुंडरदेही से राजेंद्र कुमार राय और भिलाई नगर से जहीर खान के टिकट दिया गया है।
Updated on:
26 Oct 2023 11:05 am
Published on:
26 Oct 2023 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
