
CG Election 2023 : नामांकन में तीन दिन बाकी, अब तक 15 ने भरा है नामांकन, 83 ने खरीदे फार्म
दुर्ग। CG Election 2023 : जिले में तीसरे दिन बुधवार को 8 नामांकन भरे गए। इस तरह 3 दिन में नामांकन भरने वालों की सख्या 15 हो गई है। वहीं तीसरे दिन बुधवार को 27 लोगों ने नामांकन लिया। इस तरह नामांकन पत्र लेने वालों की संख्या 83 पहुंच गई है। पहले व दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन बुधवार को भी नामांकन को लेकर कलेक्टोरेट में खास माहौल नहीं था। अब नामांकन दाखिले के लिए केवल 3 दिन रह गया है। ऐसे में गुरुवार को भीड़ बढऩे की संभावना है।
बुधवार को नामांकन दाखिल करने वालों में वैशाली नगर विधानसभा से हेमंत केसरिया हमर राज पार्टी, छोटेलाल चौधरी निर्दलीय, दुर्ग ग्रामीण से बिमला ठाकुर निर्दलीय, दुर्ग शहर से आत्मा राम साहू निर्दलीय, पाटन से रामरतन साहू निर्दलीय , भिलाई नगर से शत्रुहन साहू निर्दलीय , अहिवारा विधान सभा से राजन खुटैल कांग्रेस व शैलेन्द्र बंजारे शक्ति सेना (भारत देश) शामिल है।
इससे पहले पाटन के भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल, अहिवारा के पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर से वर्षा ऋतु यादव निर्दलीय, इंद्राणी बाई साहू निर्दलीय, वैशाली नगर से निर्दलीय जयप्रकाश यादव और भिलाई नगर विधानसभा से देवेन्द्र यादव कांग्रेस ने नामांकन दाखिल किया था।
यह भी पढ़ें : Dantewada: दो माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
राजन ने कांग्रेस से भरा नामांकन
बुधवार को कांग्रेस व भाजपा की ओर से किसी भी घोषित प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, लेकिन अहिवारा से राजन खुटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज वैशाली नगर के भाजपा नेता छोटे लाल चौधरी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। यहीं से भाजपा नेता जेपी यादव पहले ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
इन्होंने लिया नाम निर्देशन पत्र
अहिवारा - ओनी कुमार महिलांग कांग्रेस, इंदरलाल लहरे बसपा, रवि कुमार जनता कांग्रेस।
पाटन - सच्चीदानंद कौशिक निर्दलीय, भगवान सिंह रावटे हमर राज पार्टी, संतोष कुमार निर्दलीय, अजय चंद्राकर आप,
भिलाई नगर - आर शनमुगावेल नायडू भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, महेन्द्र कुमार निर्दलीय, भूषण लाल नागिया बसपा
दुर्ग ग्रामीण - लक्ष्मी साहू निर्दलीय, द्वारिका प्रसाद निर्दलीय, ढालेश साहू जनता कांग्रेस
वैशाली नगर - हरेन्द्र प्रसाद शाह भारती शक्ति चेतना पार्टी, जी अशोक कुमार निर्दलीय, जीवन लाल बंजारे निर्दलीय, राजेश मित्रा आजाद जनता पार्टी, अजहर अली निर्दलीय
दुर्ग शहर - अजरा खान समाजवादी पार्टी, सुनील बंजारे निर्दलीय, पंकज चतुर्वेदी जोहार छग पार्टी, लक्ष्मी साहू निर्दलीय, नारायण प्रसाद यादव निर्दलीय काशीराम कुर्रे निर्दलीय, पारसमनी आजाद जनता पार्टी
बाक्स
इन्होंने भरा है नामांकन
अहिवारा - सांवलाराम डाहरे भाजपा, राजन खुटेल कांग्रेस, शैलेंद्र बंजारे शक्ति सेना।
भिलाई नगर - देवेंद्र यादव कांग्रेस, शत्रुहन प्रसाद निर्दलीय।
दुर्ग शहर - वर्षा ऋतु यादव निर्दलीय, इंद्राणी बाई साहू निर्दलीय, आत्माराम साहू सोसलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया।
दुर्ग ग्रामीण - ललित चंद्राकर भाजपा, बिमला ठाकुर निर्दलीय
पाटन - विजय बघेल भाजपा, रामरतन साहू निर्दलीय
वैशाली नगर - जयप्रकाश यादव, निर्दलीय, हेमंत केसरिया हमर राज पार्टी, छोटेलाल चौधरी निर्दलीय।
Published on:
26 Oct 2023 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
