
Dantewada: दो माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा। CG News: नक्सल उन्मूलन अभियान तथा पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दो माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें कटे कल्याण एरिया कमेटी के सदस्य पोजा राम मंडावी और डीकेएमएस सदस्य हांदा मण्डावी शामिल हैं।
इन दोनों ने बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, कमाण्डेंट 230वी वाहिनी सीआरपीएफ अनिल कुमार प्रसाद के समक्ष डीआरजी कार्यालय में समर्पण किया ।
आत्मसमर्पण कराने में आरक्षक सुभाषचन्द्र यादव आसूचना शाखा 230वी वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। एसपी गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पित को पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।
Published on:
26 Oct 2023 10:08 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
