
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
रायपुर। CG election 2023: छत्तीसगढ़ में पहली बार 2003 में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुआ था। मध्यप्रदेश से अलग होने के तीन साल तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। इसके बाद 2003 में हुए चुनाव में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया। प्रदेश के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह है। इसके बाद 2008, 2013 और 2018 तक बीजेपी ने तीन बार जीत हासिल (CG election 2023) किया। 2018 में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर खाता खोला।
बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी में महज 15 सीटों में सिमट गई। जबकि कांग्रेस ने रिकॉर्ड बनाते हुए 68 सीटों पर कब्जा जमाया। अब पांचवी बार कौन बाजी मारेगा यह कुछ ही दिनों में पता चल जाएगा। फिलहाल यहां हम आपको छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh assembly elections ) की कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसे शायद आप नहीं जानते हो...
2003 में इस महीने में आया था परिणाम
Chhattisgarh assembly elections : दिसंबर 2003 में छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव हुए , जिसमें पहली छत्तीसगढ़ विधान सभा के 90 सदस्यों का चुनाव हुआ। 2003 का चुनाव मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ का पहला चुनाव था। चुनाव के नतीजे दिसंबर की शुरुआत में घोषित किए गए थे। निवर्तमान मुख्यमंत्री अजीत जोगी चुनाव हार गए, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीत लिया। रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
ऐसा रहा विधानसभ चुनावों का परिणाम
2003 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम
| दल | सीटें |
| भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) | 50 |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) | 37 |
| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) | 1 |
| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) | 2 |
| कुल | 90 |
2008 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम
| दल | सीटें |
| भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) | 50 |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) | 38 |
| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) | 2 |
| कुल | 90 |
2013 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम
| दल | सीटें |
| भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) | 49 |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) | 39 |
| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) | 1 |
| आईएनडी स्वतंत्र | 1 |
| कुल | 90 |
2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम
| दल | सीटें |
| भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) | 68 |
| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) | 15 |
| जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) | 5 |
| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) | 2 |
| कुल | 90 |
Updated on:
07 Oct 2023 04:30 pm
Published on:
07 Oct 2023 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
