
CG Election 2025: प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटाेरियम में नगर निगमों में महापौर, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के सीटों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई।
लॉटरी सभी 14 नगर निगमों, 54 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायतों के लिए निकाली गई। इस बार पांच नगर निगमों में पांच महिला महापौर चुनीं जाएंगी। रायपुर नगर निगम भी सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गई है। आरक्षण के बाद दावेदार भी सामने आने लगे हैं। लॉटरी निकालने के बाद भले ही टिकट नहीं मिलने में अभी समय है, लेकिन कार्यकर्ता और समर्थक प्रबल दावेदारों को अभी से बधाई भी देने लगे हैं।
राजधानी रायपुर में दस साल बाद फिर से महापौर की सीट महिला अनारक्षित हुई है। दस साल पहले भी यह सीट महिला आरक्षित थी। उस समय कांग्रेस की महिला प्रत्याशी महापौर चुनी गई थी। इसी तरह राजधानी से लगे नगर नगर बिरगांव में भी इस बार महिला आरक्षण हुआ है।
प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में से 5 नगर निगमों में महिला महापौर के लिए आरक्षण हुआ है। जिसमें रिसाली, दुर्ग, रायपुर, कोरबा, बिरगांव शामिल हैं।
नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में महापौर, अध्यक्षों और पार्षदों के सीटों का आरक्षण होने के बाद अब भाजपा-कांग्रेस सहित निर्दलीय लड़ने वाले दावेदारों को चुनाव की तिथि घोषणा होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग 15 जनवरी के बाद ही प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख घोषित कर सकता है। क्योंकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होना है। इसके बाद ही आचार संहिता लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
अनारक्षित
रायपुर - महिला अनारक्षित
कोरबा - महिला अनारक्षित
बिरगांव - महिला अनारक्षित
धमतरी - मुक्त
राजनांदगांव - मुक्त
चिरमिरी - मुक्त
जगदलपुर - मुक्त
ओबीसी
दुर्ग - महिला
भिलाई - मुक्त
भिलाई-चरौदा - मुक्त
बिलासपुर - मुक्त
अनुसूचित जाति (एससी )
रिसाली - महिला
रायगढ़ - मुक्त
अनुसूचित जनजाति (एसटी )
अंबिकापुर - मुक्त
एससी -08
एसटी - 06
ओबीसी - 13
अनारक्षित - 27
एससी - 16
एसटी - 20
ओबीसी - 26
अनारक्षित - 62
Updated on:
08 Jan 2025 08:44 am
Published on:
08 Jan 2025 08:44 am
