
30 बिंदुओं में जारी होगा घोषणा पत्र
रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा घोषणा पत्र जारी करेगी। इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने किसान, युवा और महिलाओं पर सबसे ज्यादा फोकस किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिजेपी की घोषणा पत्र जारी करेंगे। यह घोषणा पत्र 30 बिंदुओं पर आधारित होगा। इस संकल्प पत्र में किसान वर्ग के लिए सबसे बड़ी घोषणा हो सकती है। वहीं भाजपा युवा और महिलाओं के लिए भी खास घोषणा कर सकती है।
संभवतः भाजपा अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3000 रुपए से अधिक देने की घोषणा करेगी। वहीं महिलाओं को प्रति महीना 15 सौ रुपए देने का ऐलान भी कर सकती है। इसके साथ सभी को रोजगार और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने की घोषणा भी कर सकती है।
Published on:
03 Nov 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
