
CG Election: राजधानी के 70 वार्डों में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। महापौर सहित कई दिग्गज पार्षदों का अपने वार्ड से दूसरे वार्ड की ओर रुख करना पड़ेगा। आरक्षण के चलते कोई महिला के रिजर्व हो गया है, तो किसी अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। इससे उन्हें दूसरे वार्डों से चुनाव लड़ना पड़ेगा। वार्डों के नए आरक्षण के हिसाब से नगर निगम के 70 में से 23 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।
9 वार्ड अनुसूचित जाति और 3 वार्ड अनसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगे। बाकी 35 वार्ड सामान्य रहेंगे। (Chhattisgarh News) इसमें भी 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। सोमवार को शहीदी स्मारक में कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने वार्डों की चिट निकालकर वार्डों के आरक्षण की घोषणा की।
सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड : मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड, कालीमात वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री, मोरेश्वर राव वार्ड, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, बंजारी माता वार्ड, भक्तमाता कर्मा वार्ड, शहीद पंकज विक्रम, शहीद भगत सिंह वार्ड, सरदार बल्लभ भाई पटेल और पंडित सुंदर लाल शर्मा वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है।
सबसे चौंकाने वाला आरक्षण ब्राह्मणपारा वार्ड का है। यह वार्ड हमेशा से सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहा है, लेकिन इस बार ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। वर्तमान में यहां से सरिता दुबे पार्षद हैं। पहली बार ओबीसी के लिए आरक्षित होने से वार्ड में हड़कंप मचा हुआ है।
महापौर एजाज ढेबर का वार्ड अब महिला के लिए आरक्षित हो गया है। उन्हें अब दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ना होगा। इसी तरह निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे का वार्ड भी ओबीसी महिला के लिए रिजर्व हो गया है। प्रमोद साहू का वार्ड सामान्य हो गया। मृत्युंजय दुबे का वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। एमआईसी मेंबर नागभूषण राव का वार्ड और ज्ञानेश शर्मा का वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इससे कई पार्षदों का राजनीतिक गणित बिगड़ गया है।
पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड और रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
संत कबीर दास वार्ड (महिला), दानवीर भामाशाह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड, बाबू जगजीवन राम वार्ड, विद्याचरण शुक्ल वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, वीरागंना अवंति बाई वार्ड और जवाहर लाल नेहरू वार्ड।
संत रविदास वार्ड, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, विपिन बिहारी सूर वार्ड, महर्षि वाल्मीकि वार्ड (महिला), डॉ खूबचन्द बघेल वार्ड (महिला), पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, ब्राह्मण पारा वार्ड, शहीद चुनामणी वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, कन्हैया लाल बाजारी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड (महिला), (Chhattisgarh News) रमण मंदिर वार्ड, मदर टैरेसा वार्ड, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड (महिला), महात्मा गांधी वार्ड (महिला), महामाया मंदिर वार्ड (महिला), नेताजी सुभाष चन्द्रबोस वार्ड (महिला), माधव राव स्प्रे वार्ड, संत रामदास वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड और तात्यापारा वार्ड (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित है।
शहीद स्मारक भवन में रायपुर नगर पालिक निगम के वार्डों के आरक्षण निर्धारित किए गए हैं। वार्डों का आरक्षण इस प्रकार है- वार्ड नाम आरक्षण
01 वीर सावरकर नगर अनारक्षित
02 पं. जवाहर लाल नेहरू अनुसूचित जाति
03 संत कबीर दास अनुसूचित जनजाति
04 यतीयतनलाल अनारक्षित
05 बंजारी माता वार्ड अनारक्षित (महिला)
06 वीरांगना अवंतिबाई अनुसूचित जाति
07 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड अनारक्षित
08 महात्मा गांधी अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
09 पं. मोतीलाल नेहरू अनारक्षित
10 रानी लक्ष्मीबाई अनारक्षित
11 डॉ. भीमराव अबेडकर अनारक्षित
12 कालीमाता वार्ड अनारक्षित (महिला)
13 राजीव गांधी वार्ड अनाक्षित
14 रमण मंदिर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग
15 कन्हैयालाल बाजारी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग
16 वीर शिवाजी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग
17 ठक्कर बापा अन्य पिछड़ा वर्ग(महिला)
18 बालगंगाधर तिलक अन्य पिछड़ा वर्ग
19 डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड अनारक्षित
20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड अनारक्षित
21 शहीद भगतसिंह वार्ड अनारक्षित (महिला)
22 पं. ईश्वरी चरण शुक्ल अनुसूचित जनजाति (महिला)
23 शहीद मनमोहन सिंह बक्शी अनुसूचित जाति (महिला)
24 पं. सरदार वल्लभ भाई पटेल अनारक्षित श्रेणी (महिला)
25 संत रामदास अन्य पिछड़ा वर्ग
26 दानवीर भामाशाह अनुसूचित जाति (महिला)
27 इंदिरा गांधी अन्य पिछड़ा वर्ग
28 शहीद हेमूकालाणी अनारक्षित
29 गुरू गोविन्द सिंह अनुसूचित जाति
30 शंकर नगर अनारक्षित
31 नेताजी सुभाषचंद्र बोस अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
32 महर्षि वाल्मीकि अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
33 शहीद वीरनारायण सिंह अनारक्षित
34 पं. रविशंकर शुक्ल अनारक्षित
35 अब्दुल हमीद अनारक्षित
36 तात्यापारा अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
37 शहीद चूड़ामणि नायक अन्य पिछड़ा वर्ग
38 स्वामी आत्मानंद अनारक्षित
39 ठाकुर प्यारेलाल अनारक्षित श्रेणी (महिला)
40 पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्य पिछड़ा वर्ग
41 पं. सुंदर लाल शर्मा अनारक्षित श्रेणी (महिला)
42 महंत लक्ष्मीनारायण दास अनारक्षित श्रेणी
43 ब्राहणपारा अन्य पिछड़ा वर्ग
44 स्वामी विवेकानंद सदर बाजार अनारक्षित
45 मौलाना अब्दुल रऊफ अनारक्षित श्रेणी (महिला)
46 सिविल लाइन अनुसूचित जाति (महिला)
47 मदर टेरेसा अन्य पिछड़ा वर्ग
48 गुरु घासीदास अनुसूचित जनजाति
49 रानी दुर्गावती अनारक्षित
50 पं. विद्याचरण शुक्ल अनुसूचित जाति
51 लाल बहादुर शास्त्री अनारक्षित (महिला)
52 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अन्य पिछड़ा वर्ग
53 बाबू जगजीवन राम अनुसूचित जाति
54 कॉमरेड सुधीर मुखर्जी अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
55 रविन्द्रनाथ टैगोर अनुसूचित जनजाति
56 ले. अरविंद दीक्षित अनारक्षित
57 भगवती चरण शुक्ल अनारक्षित
58 शहीद पंकज विक्रम अनारक्षित (महिला)
59 मोरेश्वर राव गद्रे अनारक्षित (महिला)
60 चन्द्रशेखर आजाद अन्य पिछड़ा वर्ग
61 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अनारक्षित
62 शहीद राजीव पांडे अनारक्षित
63 ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड अनारक्षित
64 डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग
65 महामाया मंदिर अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
66 वामनराव लाखे वार्ड अनारक्षित
67 भक्तमाता कर्मा अनारक्षित (महिला)
68 डॉ. खूबचंद बघेल अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
69 माधवराव सप्रे अन्य पिछड़ा वर्ग
70 संत रविदास अन्य पिछड़ा वर्ग
CG Election: रायपुर नगर निगम के अलावा जिले के नगर पालिका अभनपुर, आरंग, तिल्दा-नेवरा और गोबरानवापारा, नगर पंचायत खरोरा, माना, कुंरा के वार्डों में आरक्षण का निर्धारण किया गया। इसी आधार पर नगरीय निकाय चुनाव होंगे।
Published on:
20 Dec 2024 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
