CG Fraud: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में आमतौर पर जितने की ठगी और चोरी की एफआईआर होती है, पुलिस उससे आधा या उससे भी कम माल ही जब्त कर पाती है, लेकिन सिविल लाइन के एक मामले में नजारा उल्टा है। 5 लाख की ठगी की एफआईआर हुई थी और पुलिस ने आरोपियों से 20 लाख रुपए कैश दर्ज कर लिया है। इसके अलावा 1-1 लाख के 8 मोबाइल भी जब्त किया है। इससे मामला ठगी के बजाय हवाला कारोबार का होने की चर्चा है।