
CG Hospital: नेहरू मेडिकल कॉलेज के कैंसर सर्जरी विभाग को एमसीएच की 3 सीटें मिल गई हैं। इसमें प्रवेश इसी सत्र से होगा। दूसरी ओर डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी विभाग में दो सीटें बढ़ गई हैं। अब वहां एमसीएच की सीटें बढ़कर एक से तीन हो गई हैं। प्लास्टिक सर्जरी की दो बैच के छात्र पास होकर निकल भी चुके हैं। दोनों ही सुपर स्पेश्यालिटी कोर्स है।
कैंसर सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. आशुतोष गुप्ता के अनुसार सेंट्रल इंडिया के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में पहली बार एमसीएच की पढ़ाई होगी। तीन छात्रों के आने से तीन साल में 9 छात्र आएंगे। इससे कैंसर मरीजों की सर्जरी में आसानी होगी। वर्तमान में एक प्रोफेसर समेत अन्य फैकल्टी सेवाएं दे रहे हैं।
डीकेएस पीजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में न्यूरो सर्जरी विभाग में दो, प्लास्टिक सर्जरी व पीडियाट्रिक सर्जरी में एमसीएच की 3-3 सीटें हैं। इनमें न्यूरो सर्जरी व प्लास्टिक सर्जरी की सीटें हर साल भर रही हैं। वहीं, पीडियाट्रिक सर्जरी की सीटें खाली रहीं। इस कारण अभी कोई बैच पास होकर नहीं निकला है। जबकि प्लास्टिक व न्यूरो सर्जरी में दो बैच निकल चुके हैं।
CG Hospital: कार्डियोलॉजी विभाग में भी डीएम कोर्स शुरू करने की तैयारी है। पिछले साल दो कार्डियोलॉजिस्ट के ज्वाइन करने के बाद यहां फैकल्टी की संया तीन हो गई है। एक प्रोफेसर के समेत तीन फैकल्टी होने से डीएम कोर्स शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
डॉक्टरों का कहना है कि इसके लिए प्रस्ताव बनाकर एनएमसी को भेजा गया था, लेकिन मान्यता नहीं मिल पाई। इस विभाग में डीएम कोर्स शुरू होने से मरीजों को फायदा होगा। पीजी छात्र आने से डॉक्टरों पर काम का दबाव घटेगा और मरीजों के इलाज में भी मदद मिलेगी।
Updated on:
05 Feb 2025 12:54 pm
Published on:
05 Feb 2025 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
