चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी व सब पीएचसी में की जाएगी। हैल्थ डायरेक्टर ने इसी साल जनवरी में नियमित व सीधी भर्ती का प्रस्ताव शासन के पास भेजा था। दरअसल जिला अस्पतालों समेत सीएचसी, पीएचसी व सब पीएचसी में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ के पद लंबे समय से खाली है। इससे मरीजों का इलाज व देखभाल प्रभावित होता है। भर्ती होने से नियमित भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को रोजगार भी मिलेगा।