वहीं बकावंड में 6, बस्तर, मर्दापाल व सुकमा में 5-5, करपावंड, पचपेड़ी, तोकापाल, पेंड्रारोड व घरघोड़ा में 4-4 सेमी बारिश हुई। इसी तरह लोहंडीगुड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, बास्तानार में 3-3, कोंटा, सुहेला, कटे कल्याण, साल्हेवारा समेत कई इलाकों में 2-2 सेमी वर्षा रिकार्ड की गई। प्रदेश के 6 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। आश्चर्यजनक रूप से इसमें चार जिले बस्तर संभाग के है।