CG News: पंडरी बस डिपो में अधिकांश सिटी बसें कबाड़खाने में तब्दील हो चुकी हैं। सिटी बसें चलाने का ठेका मनीष ट्रेवल्स एजेंसी को मिला था और आसपास शहरों के बीच 67 सिटी बसों का संचालन होता है, उनमें से केवल 25-30 बसें ही किसी-किसी रूट पर चल पाई हैं। बाकी बसों के पहिए, इंजन, सीटें जर्जर हालत में हैं। 17 बसें एसी थीं।