
CG News: बस्तर जिले को इंटरसेप्टर वाहन मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बीते साल 2024 में छह महीने के भीतर ही एनएच सहित शहर के सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ रही वाहनों पर शिकंजा कसते हुए ताबड़तोड़ 449 वाहनों पर कार्रवाई की है।
यातायात विभाग के मुताबिक कार्रवाई किए गए वाहनों में यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज रफ्तार वाहन, ब्लैक शीशे वाले वाहन शराब के नशे में चालक व तेज आवाज में हार्न बजाने वाले वाहन शामिल है। यातायात विभाग ने इंटरसेप्टर वाहन की मदद से कार्यवाही कर करीब 8 लाख 87 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। यातायात विभाग ने बीते छह महीनों में 1035 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही किया है।
यातायात विभाग के मुताबिक बीते छह महीने में काले शीशे वाले 19 वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात विभाग की माने तो काले शीशे लगे वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में 19 वाहनों पर कार्रवाई कर 38 हजार रूपए समन शुल्क वसूल किया है। आगे भी इस तरह की कार्यवाही कर लोगों को यातयात के नियमों के पालन करने जागरूक किया जा रहा है।
CG News: इंटरसेप्टर वाहन द्वारा यातायात विभाग ने ब्रीथएनलाईजर, तेज ध्वनी, तेज प्रकाश सहित अन्य मामलों में कुल 449 वाहनों पर कार्रवाई कर 331700 रूपए समन शुल्क वसूल किया है। यातायात प्रभारी के अनुसार इंटरसेप्टर वाहन मिलने से बस्तर में एनएच व अंदरूनी सड़कों पर यातायात कि नियमों को तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने में सुविधा मिली है।
Updated on:
02 Jan 2025 02:42 pm
Published on:
02 Jan 2025 02:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
